राहुल द्रविड़ और एडम गिलक्रिस्ट ने ठुकराया मुंबई इंडियंस का ऑफर, अब ये दिग्गज बनेगा MI का नया हेड कोच

Published - 18 Oct 2026, 11:04 AM | Updated - 18 Oct 2026, 12:01 PM

Mumbai Indians 8

Mumbai Indians' new head coach: आईपीएल 2027 में कई टीमें नए हेड कोच के साथ उतरेंगी। इसमें अब मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल हो गया है, क्योंकि महेला जयवर्धने ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। जयवर्धने पिछले 10 सीजन से इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने दो चरण में MI की हेड कोच की भूमिका निभाई। इस दौरान 2017, 2019 और 2020 के सीजन में टीम को तत्कालीन कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर चैंपियन बनाया।

हालांकि, अब महेला जयवर्धने के इस्तीफे के कारण मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को IPL 2027 से पहले नए हेड कोच की तलाश है। मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ राहुल द्रविड़ और एडम गिलक्रिस्ट समेत कई दिग्गजों के नाम सामने आए लेकिन अब साफ़ हो गया है कि द्रविड़ और गिलक्रिस्ट ने ऑफर ठुकरा दिया है।

द्रविड़ और गिलक्रिस्ट Mumbai Indians का हेड बनने की रेस से हुए बाहर

Mumbai Indians 7

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को आईपीएल का काफी अनुभव है। द्रविड़ खिलाड़ी और कोच दोनों के तौर पर लीग में नजर आ चुके हैं। वहीं, गिलक्रिस्ट ने कप्तान के तौर 2009 का ख़िताब डेक्कन चार्जर्स के साथ जीता था। इन दोनों को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का करीबी भी माना जाता है, जो हेड कोच की नियुक्ति में अहम रोल अदा कर सकते हैं।

इसी वजह से द्रविड़ और गिलक्रिस्ट का नाम प्रबल दावेदारों में लिया जा रहा था लेकिन अब क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट से साफ़ हो गया है कि ये दोनों दिग्गज दावेदारी में नहीं हैं।

परिवार को प्राथमिकता दे रहे द्रविड़, गिलक्रिस्ट और मॉर्गन भी उपलब्ध नहीं

आईपीएल 2025 में राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच की भूमिका निभाई थी लेकिन सीजन के खत्म होने के बाद फ्रेंचाइजी और इस दिग्गज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। इसके बाद, द्रविड़ को 2026 सीजन के लिए कई ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कर दिया है कि वे अभी अपने दोनों बेटों समित और अन्वय के करियर पर ध्यान दे रहे हैं। वे भविष्य में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं लेकिन 2027 के सीजन में नहीं।

इसी वजह से राहुल द्रविड़ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हेड कोच बनने की रेस में नहीं हैं। एडम गिलक्रिस्ट और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन ने भी जानकारी दे दी है कि वे दोनों भी मुख्य कोच बनने के लिए तैयार नहीं हैं।

हसी समेत ये 3 दिग्गज दावेदार

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ सालों तक कोचिंग स्टाफ में रहने वाले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज माइकल हसी की छुट्टी हो गई। इसी वजह से वे अभी किसी आईपीएल टीम के साथ नहीं हैं लेकिन उन्होंने कुछ फ्रेंचाइजियों ने संपर्क किया है। माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से भी उनकी बातचीत हुई होगी, जिसके लिए वे एक खिलाड़ी के तौर पर खेल चुके हैं। ऐसे में हसी एक प्रबल दावेदार हो सकते हैं।

रिपोर्ट में आगे अन्य दो संभावित उम्मीदवार दक्षिण अफ्रीका के एड्रियन बिरेल और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को बताया गया है। बिरेल इस समय दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के सबसे पसंदीदा कोचों में से एक हैं। उन्होंने SA20 के चार सीज़न में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को तीन खिताब जिताए हैं और चार बार फाइनल तक पहुंचाया है। इसके अलावा, इस साल की शुरुआत में उन्होंने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स विमेंस को फाइनल तक पहुंचाया था।
फिंच को लेकर माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने कुछ IPL टीमों के साथ बातचीत की है। हालांकि, इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं है कि उन्होंने MI से बात की है या नहीं। वैसे, हसी, बिरेल और फिंच - ये तीनों ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) समेत कई IPL फ्रेंचाइजियों की नज़र में हैं।

यह भी पढ़ें: अगर न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो खत्म हो जायेगा इसका करियर! फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com