अगर न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो खत्म हो जायेगा इसका करियर! फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Published - 18 Oct 2026, 09:33 AM | Updated - 18 Oct 2026, 10:20 AM

IND Vs NZ 2

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का आयोजन होने वाला है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में दोनों टीमें पहले मैच में एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस मैच में टीम इंडिया और न्यूज़ीलैंड जीत के साथ सीरीज़ की शुरुआत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. वहीं, IND vs NZ टी20 सीरीज एक भारतीय खिलाड़ी के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है. टीम में अपनी जगह बचाने के लिए इस खिलाड़ी को अपना बेस्ट प्रदर्शन करना होगा. यदि वह ऐसा करने में नाकाम रहता है, तो उसको टीम से पत्ता कट सकता है.

IND vs NZ टी20 सीरीज होगी इस खिलाड़ी के लिए अहम

Team India

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज ड्रॉ पर खत्म होने के बाद भारतीय टीम की नजरें न्यूजीलैंड टी20 सीरीज पर टिक गई है. 22 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह सीरीज श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए कई मायनों में अहम होगी. हालांकि, एक भारतीय खिलाड़ी के लिए यह सीरीज किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं होगी. टीम में अपनी जगह बचाने के लिए इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाना होगा. हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि संजू सैमसन हैं.

इस दिन गोवा में सजेगा IPL 2027 मिनी ऑक्शन का मंच, BCCI ने टीमों को दी जानकारी

न्यूजीलैंड की सरजमीं पर बिखेरना होगा अपना जलवा

भारतीय टीम मैनेजमेंट पिछले कुछ समय से संजू सैमसन पर लगातार भरोसा जताता नजर आ रहा है. हालांकि, इसके बावजूर दाएं हाथ का यह बल्लेबाज टीम की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रहा है. एशियन गेम्स 2026 के बाद वह वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. पांच मुकाबलों की पांच पारियों में दो अर्धशतक की मदद से उन्होंने 168 रन बनाए.

ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) में सबकी नजरें उन पर होगी. यदि संजू सैमसन इस दौरान भी निरंतर शानदार प्रदर्शन करने में नाकामयाब होते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है.

इंग्लैंड दौरे पर हुए थे फ्लॉप

गौरतलब है कि बीते कुछ समय में संजू सैमसन की बल्लेबाजी में निरंतरता की साफ कमी दिखी है. इस साल जून-जुलाई में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए थे. इन दोनों सीरीज में उनके बल्ले से कुल 33 रन ही निकले थे. इस खराब प्रदर्शन की वजह से उन्हें जिम्बाब्वे दौरे से ड्रॉप कर दिया गया.

हालांकि, फिर जब अफगानिस्तान सीरीज के जरिए उनकी टीम में वापसी हुई, तो संजू सैमसन ने दमदार बल्लेबाजी कर अपनी काबिलियत साबित की. लेकिन उन्होंने एक बार फिर अपनी लय खो दी और एशिया गेम्स 2026 में अपने खामोश बल्ले से सबको निराश किया.

4 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें IND vs NZ टी20 सीरीज के सभी मैचों से रहना पड़ सकता है बाहर, वैभव सूर्यवंशी फिर से बेंच पर आएंगे नजर?

Tagged:

IND vs NZ team india Sanju Samson
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com