इस दिन गोवा में सजेगा IPL 2027 मिनी ऑक्शन का मंच, BCCI ने टीमों को दी जानकारी
Published - 18 Oct 2026, 09:05 AM | Updated - 18 Oct 2026, 09:32 AM
Table of Contents
IPL 2027: लंबे समय के बाद इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी भारत में आयोजित होने जा रही है. गोवा के एक फाइव-स्टार होटल में अगले सीजन यानी आईपीएल 2027 के ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की लॉजिस्टिक्स टीम ने व्हाट्सएप्प के माध्यम से इस इवेंट की जानकारी सभी 10 टीमों को दी है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने अब तक फ्रेंचाइजियों को आधिकारिक तौर पर कोई इ-मेल नहीं भेजा है.
इस दिन गोवा में सजेगा IPL 2027 मिनी ऑक्शन का मंच

हर साल की तरह क्रिकेट प्रशंसकों के बीच IPL नीलामी को लेकर उत्साह अपने चरम पर है. इस साल होने वाली आईपीएल 2027 की नीलामी कई मायनों में खास है. तीन सत्र विदेश में आयोजित किए जाने के बाद आईपीएल नीलामी की एक बार फिर भारत में वापसी हो रही है मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2027 (IPL 2027) ऑक्शन का गोवा के एक फाइव स्टार होटल में आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने व्हाट्सएप मैसेज के जरिए सभी टीमों का ऑक्शन की तारीखों के बारे में भी सूचित कर दिया है.
न्यूजीलैंड दौरे से पहले इस टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे शुभमन गिल, 22 साल का खिलाड़ी होगा कप्तान
BCCI ने सभी टीमों को किया सूचित
पीटीआई के हवाले से एक सूत्र ने बताया कि, “बीसीसीआई ने सभी टीम को नीलामी की तारीख 16 दिसंबर की जानकारी दे दी है। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों का ऑक्शन ITC ग्रैंड गोवा में होगा. नीलामी से संबंधित ब्रीफिंग 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी.”
हालांकि, अब तक बीसीसीआई द्वारा ऑक्शन के वेन्यू और तारीख को लेकर फ्रेंचाइजी मालिकों या मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कोई औपचारिक ईमेल नहीं भेजा गया है. कहा जा रहा है कि भारतीय बोर्ड के इस व्हाट्सएप मैसेज भेजने का मकसद यह है कि समय पर गोवा जाने के लिए लॉजिस्टिक्स और यात्रा बुकिंग की व्यवस्था हो सके.
IPL 2027 ऑक्शन से पहले कोचिंग स्टाफ में हो रहे बदलाव
आईपीएल 2027 (IPL 2027) ऑक्शन से पहले कुछ फ्रेंचाइजियों के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पांच बार चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने अगले सीजन के जाहिर खान को अपना हेड कोच नियुक्त किया है. इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स ने सौरव गांगुली को अपनी टीम का मुख्य कोच बनाया है. वहीं, बीते शनिवार मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने के हेड कोच पद से हट जाने की खबर सबको दी. यानी एमआई भी अगले सत्र नए हेड कोच के साथ उतरेगी.
न्यूजीलैंड टेस्ट में जगह के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने अपनी चलाते हुए नहीं दिया मौका
Tagged:
bcci IPL 2027 IPL 2027 Mini Auctionऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर