न्यूजीलैंड दौरे से पहले इस टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे शुभमन गिल, 22 साल का खिलाड़ी होगा कप्तान
Published - 18 Oct 2026, 08:10 AM | Updated - 18 Oct 2026, 08:51 AM
Table of Contents
Shubman Gill: भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है. 22 अक्टूबर से दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. फिर 4 नवंबर से दोनों टीमें वनडे सीरीज के लिए आमने-सामने होंगी. 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा. लेकिन इस दौरे पर जाने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले वह 22 वर्षीय खिलाड़ी की कप्तानी में खेलते नजर आने वाले हैं.
Shubman Gill आएंगे इस टीम के लिए खेलते नजर

भारत में रणजी ट्रॉफी के नए सीजन का आगाज हो चुका है. 11 अक्टूबर को सभी टीमों ने टूर्नामेंट का अपना-अपना पहला मुकाबला खेला. वहीं, अब 18 अक्टूबर से मौजूदा सीजन के दूसरे दौर का आयोजन होगा. लेकिन इससे भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, वह छत्तीसगढ के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले के लिए पंजाब टीम का हिस्सा होंगे.माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियां मजबूत करने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है.
पहला मैच करना पड़ा था मिस
असम के खिलाफ खेले गया पंजाब का पहला मुकाबला शुभमन गिल (Shubman Gill) को मिस करना पड़ा था. लेकिन अब न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले वह रणजी ट्रॉफी के एक मुकाबले में शिरकत करना चाहते हैं. बता दें कि इस टूर्नामेंट में पंजाब टीम की कप्तानी 22 वर्षीय उदय सहारन कर रहे हैं. ऐसे में शुभमन गिल छत्तीसगढ के खिलाफ उनकी कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे. इस मुकाबले में दमदार बल्लेबाजी कर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए खुद को तैयार करने की कोशिश करेंगे.
न्यूजीलैंड दौरे पर ले जाएंगे पर्सनल बोलर्स
गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल में जगह पक्की करने के लिहाज से भारत के लिए न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज बेहद जरूरी है. अगर टीम इंडिया यह सीरीज जीतने में कामयाब रहती है तो वह डब्ल्यूटीसी फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत कर लेगी. इसलिए कप्तान शुभमन गिल न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं. खबर है कि इस दौरे पर वह चार पर्सनल नेट बोलर्स लेकर जा रहे हैं, जिसका सारा खर्चा वह खुद उठाएंगे.
न्यूजीलैंड टेस्ट में जगह के हकदार थे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने अपनी चलाते हुए नहीं दिया मौका
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर