वेस्टइंडीज सीरीज से तय हुई भारत की ओलंपिक टीम? ये 15 खिलाड़ी जा सकते हैं अमेरिका

Published - 18 Oct 2026, 12:23 PM | Updated - 18 Oct 2026, 01:03 PM

Team India 15

भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाल ही में खेली गई पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज काफी रोमांचक रही. इस दौरान टीम इंडिया (Team India) के कई खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया, जिसके बाद साल 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजेलिस ओलंपिक्स के लिए चर्चाएं शुरू हो गई है. क्रिकेट फैंस के बीच इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हें कि ओलंपिक्स 2028 के लिए भारतीय टीम (Team India) में किन 15 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है. तो आइए नजर डालते हैं इस टूर्नामेंट के लिए भारत की संभावित टीम पर....

इन बल्लेबाजों का हो सकता है ओलंपिक्स Team India में चयन

Team India

लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए भारतीय टीम (Team India) के बल्लेबाजी क्रम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को जगह दी जा सकती है. अमेरिका की सरजमीं पर खेले जाने वाले मार्की टूर्नामेंट में टीम मैनेजमेंट को इन बल्लेबाजों से धमाकेदार बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

ईशान किशन और ऋषभ पंत के रूप में टीम के पास बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग के दो विकल्प भी मौजूद होंगे. इसके अलावा श्रेयस अय्यर कप्तानी की जिम्मेदारी संभालते नजर आ सकते हैं. हाल ही में उनकी अगुवाई में भारत एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीत पाया था.

इन ऑलराउंडर्स को मिल सकता है मौका

अमेरिका की जमीन पर खेले जाने वाले ओलंपिक्स 2028 में टीम इंडिया के ऑलराउंडर अहम भूमिका निभा सकते हैं. ये खिलाड़ी बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान देते नजर आएंगे. इस रोल के लिए भारतीय चयनकर्ता टीम में हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को मौका दे सकते हैं. ये पाचों खिलाड़ियों अपने ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत टीम को गोल्ड मेडल जिताने की कोशिश करेंगे.

ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी क्रम

अंत में बात की जाए टीम इंडिया के गेंदबाजी क्रम की तो इसमें जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती का नाम नजर आ सकता है. तेज गेंदबाजी के लिए टीम के पास जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव के अलावा हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी का विकल्प मौजूद होगा. जबकि स्पिन गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती के साथ तिलक वर्मा और अक्षर पटेल योगदान दे सकते हैं.

ओलंपिक्स 2028 के लिए संभावित Team India

अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

ट्राई-सीरीज में हिस्सा ले रही टीम को लगा बड़ा झटका, कप्तान को लगी चोट; सभी मैचों से हुए बाहर

Tagged:

team india shreyas iyer rishabh pant Los Angeles Olympics 2028
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com