SRH की मालकिन काव्या मारन के शादी की डेट तय, 21 नवंबर को इस शख्स के साथ लेगी सात फेरे

Published - 18 Oct 2026, 10:18 AM | Updated - 18 Oct 2026, 11:07 AM

Kavya Maran

Kavya Maran:16 दिसंबर को गोवा में आईपीएल 2027 ऑक्शन का आयोजन होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई की लॉजिस्टिक्स टीम ने व्हाट्सएप मैसेज भेजकर सभी 10 टीमों को इस इवेंट की जगह और तारीख के बारे में सूचित कर दिया है. इसी बीच आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन (Kavya Maran) से जुड़ी एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है. खबरों की माने तो वह अगले महीने शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

अगले महीने शादी के बंधन में बंधेगीं Kavya Maran

Kavya Maran

पिछले कुछ समय से सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन अपनी निजी जिंदगी को लेकर सु म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद ही इन दोनों के वेडिंग रिसेप्शन की खबर मिली है. रिपोर्ट्स की माने तो 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. हालांकि, अब तक काव्या मारन और अनिरुद्ध की ओर से शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा की गई है.

तेलंगाना सीएम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

तेलंगाना सीएम ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर काव्या मारन (Kavya Maran) के माता-पिता, कलानिधि मारन और कावेरी मारन की फोटो और वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि,

“सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के विवाह समारोह (रिसेप्शन) में आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का विवाह समारोह 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा.”

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

ग्रीस में होगी शादी

वैसे तो अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने अपनी शादी को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन कहा जा रहा है कि 11 नवंबर को यह कपल ग्रीस में सात फेरे ले सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना के सीएम ए रेवंत रेड्डी के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के सीएम जोसेफ विजय को भी निमंत्रण भेजा गया है. चेन्नई में आयोजित होने वाली रिसेप्शन में राजनीति, सिनेमा और क्रिकेट जगत की जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर सकती है.

अगर न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में नहीं चला ये खिलाड़ी, तो खत्म हो जायेगा इसका करियर! फिर कभी नहीं मिलेगा मौका

Tagged:

Sunrisers Hyderabad kavya maran IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com