वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो गया टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, अब पूरी तरह खत्म इसका ODI करियर

Published - 18 Oct 2026, 11:07 AM | Updated - 18 Oct 2026, 11:50 AM

World Cup 2027: Team India

अगले साल आयोजित होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम (Team India) ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इस मार्की टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए ही भारतीय चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन किया है. लेकिन इस टीम में सिलेक्टर्स ने एक स्टार खिलाड़ी को जगह नहीं दी है, जिसके बाद टीम (Team India) में उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होगा Team India का ये दिग्गज खिलाड़ी?

Team India 15

16 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का शानदार मिश्रण देखने को मिला है.

लेकिन भारतीय चयनकर्ताओं ने इस टीम में स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को शामिल न करके सभी को चौंका दिया है. जहां कुछ समय पहले तक उन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक माना जा रहा था, वहीं अब उनकी मौजूदगी पर सवालिया निशान लग गया है.

4 भारतीय खिलाड़ी जिन्हें IND vs NZ टी20 सीरीज के सभी मैचों से रहना पड़ सकता है बाहर, वैभव सूर्यवंशी फिर से बेंच पर आएंगे नजर?

भारतीय चयनकर्ता कर सकते हैं टीम से बाहर

हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ता वनडे विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए ऑलराउंडर के नए विकल्पों पर ध्यान देना चाहते हैं. रवींद्र जडेजा लंबे समय तक टीम इंडिया (Team India) के मुख्य खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, लेकिन प्रदर्शन में गिरावट की वजह से उन्हें टीम में अपनी जगह खोनी पड़ी.

सितंबर-अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में वह दो विकेट ही झटक पाए थे. जबकि इस दौरान उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला. इसके बाद रवींद्र जडेजा को तीसरे वनडे की प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा था. टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर बात करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि उन्हें आराम दिया गया है.

ऐसा रहा है वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा के न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ड्रॉप होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर उन्हें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भी टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिलती है, तो वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं. संभावना है कि बढ़ती उम्र और प्रदर्शन नें निरन्तरता की कमी के चलते जड्डू अपने वनडे करियर पर विराम लगा सकते हैं.

बता दें कि रवींद्र जडेजा ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से भारत के लिए 15 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह 47.92 की औसत और 5.20 की इकॉनमी रेट से 14 विकेट चटक सके. जबकि बल्लेबाजी करते हुए 29.8 की औसत से 142 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले इस टीम के खिलाफ खेलने उतरेंगे शुभमन गिल, 22 साल का खिलाड़ी होगा कप्तान

Tagged:

team india ravindra jadeja ODI World Cup 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com