न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, संजू नहीं इस बल्लेबाज को करेंगे रिप्लेस

Published - 18 Oct 2026, 09:45 AM | Updated - 18 Oct 2026, 10:25 AM

Vaibhav Sooryavanshi 24

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने जमकर चौके-छक्के लगाए लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खेलते देखने की इच्छा रखने वाले फैंस को निराशा हाथ लगी। इस युवा खिलाड़ी को गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने एक भी मैच में मौका नहीं दिया और हर मैच में प्लेइंग XI से बाहर रखा।

इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के फैंस के साथ-साथ कई पूर्व भारतीय दिग्गज भी खुश नहीं दिखे, क्योंकि यह लगातार दूसरी द्विपक्षीय सीरीज है, जिसमें वैभव को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बता दें कि वेस्टइंडीज से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी बाएं हाथ के इस ओपनर को बेंच पर ही रखा गया था।

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के स्क्वाड में भी Vaibhav Sooryavanshi हैं शामिल

Vaibhav Sooryavanshi 25

वेस्टइंडीज के बाद, सबसे छोटे फॉर्मेट में अब भारत को न्यूजीलैंड का सामना करना है। दरअसल, टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के दौरे पर जाना है और कुल 12 मैच खेलने हैं। इन मुकाबलों में 5 टी20 भी शामिल हैं। इस सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और 1 नवंबर तक चलेगी। BCCI ने 6 अक्टूबर को ही 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) भी शामिल हैं।

पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को वेस्टइंडीज के खिलाफ भले ही एक भी मैच खेलने का मौका न मिला हो लेकिन अब न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें पहले ही मैच में उतारा जा सकता है। भारत को न्यूजीलैंड के विरुद्ध पहला टी20 अगले सप्ताह गुरुवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेलना है। यह मैदान आकर में छोटा है और इसमें वैभव की तूफानी बल्लेबाजी वाला अप्रोच अहम साबित हो सकता है।

इस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग XI में वैभव को मिल सकती है एंट्री

वैभव सूर्यवंशी को ऑकलैंड में होने वाले पहले टी20 में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जगह मौका मिलने की संभावना कम है लेकिन उन्हें उपकप्तान तिलक वर्मा की जगह खिलाया जा सकता है। तिलक धीमी पिचों पर अच्छा करते हैं लेकिन जहां पिच तेज होती है और अच्छा उछाल रहता है, वहां थोड़ा फंसते नजर आते हैं।

इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह शामिल किया जा सकता है। हालांकि, वैभव के मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की संभावना नहीं है। उन्हें ओपनर के तौर पर मौका देकर संजू सैमसन को एक स्थान नीचे भेजा जा सकता है। वहीं, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर जरूरत के हिसाब से अपने क्रम को बदल सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अब टीम इंडिया में डेब्यू करेगा राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय, कप्तानी पारी खेलते हुए जड़ा 151 रन का तूफानी शतक

Tagged:

IND vs NZ team india Tilak Varma Vaibhav Sooryavanshi
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com