वेस्टइंडीज के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी पांचों मैचों से क्यों रहे बाहर? कप्तान अय्यर ने बताई बड़ी वजह
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20I सीरीज का समापन बेंगलुरु में हुआ। अंतिम मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका और इसे रद्द करना पड़ा। हालांकि, फैंस को भारतीय बल्लेबाजों का आतिशी अंदाज देखने को मिला, क्योंकि टीम इंडिया को 7.4 ओवर बैटिंग के लिए मिले लेकिन फिर बारिश ने दोबारा दस्तक दे दी और इसके बाद दोबारा खेल नहीं शुरू नहीं हो पाया।
इस सीरीज के पहले चार मैचों में बाहर बैठने वाले ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें पांचवें मैच में मौका मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। टीम इंडिया की प्लेइंग XI में दो बदलाव तो हुए, लेकिन वैभव की जगह नहीं बन पाई। इस तरह 15 वर्षीय को पूरी सीरीज बेंच पर ही रहना पड़ा। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कि आखिर क्यों सूर्यवंशी को एक भी मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं दिया गया।
Vaibhav Sooryavanshi से पहले अभिषेक-संजू को मिलेगी प्राथमिकता

श्रेयस अय्यर ने साफ़ कर दिया कि अभी टीम इंडिया अपने दो नियमित ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर ही भरोसा दिखाएगी, क्योंकि इन दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल जिताया है। इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अय्यर ने कहा,
"मैं बस उससे यही कहता रहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा। देखो, दो ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने संभवतः वर्ल्ड कप जिताया - बल्कि संभवतः नहीं, उन्होंने सच में वर्ल्ड कप जिताया है और वे लगातार रन भी बनाते रहे हैं।"
अय्यर ने दी वैभव को धैर्य रखने की सलाह
श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अपनी तैयारी पर भरोसा रखने और मौकों के हाथ से निकल जाने की चिंता करने के बजाय शांत रहने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा,
"अगर तुम अपनी प्रक्रिया पर लगातार काम करते रहो, अपना माइंडसेट थोड़ा हल्का रखो और मौका न मिलने के बारे में ज्यादा न सोचो। कभी-कभी इंतजार करना पड़ता है। हमारे पास दो बेहतरीन ओपनर हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।"
पिछली दो द्विपक्षीय सीरीज से वैभव को प्लेइंग XI में नहीं मिल रहा मौका
इंग्लैंड में अपने टी20I करियर की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज के दौरान प्लेइंग XI से बाहर बैठना पड़ा है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरी सीरीज बेंच पर गुजारी और ऐसा ही अफगानिस्तान के खिलाफ भी हुआ था। वैभव ने आखिरी बार जिम्बाब्वे के खिलाफ हुई सीरीज में खेला था। इसके बाद, उन्हें बहु-खेल इवेंट एशियन गेम्स में मौका मिला।
अभी तक बाएं हाथ के ओपनर (Vaibhav Sooryavanshi) ने 8 टी20I मैच खेले हैं और इस दौरान 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उन्होंने दो अर्धशतक भी जड़े हैं। इस खिलाड़ी को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाले 5 टी20I मुकाबलों के लिए भी चुना गया है। देखना होगा कि वहां मौका मिलता है या बेंच पर ही रहना पड़ता है।
Tagged:
team india west indies cricket team Vaibhav Sooryavanshi IND vs WI T20I Series 2026