न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन आई सामने, जायसवाल, केएल, देवदत्त, गिल.....

Published - 17 Oct 2026, 02:04 PM | Updated - 17 Oct 2026, 02:57 PM

IND Vs NZ 3

19 नवंबर से टीम इंडिया न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है. इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट इस टेस्ट सीरीज के लिए दमदार प्लेइंग इलेवन तैयार करना चाहेगा. तो आइए जानते हैं कि पहले टेस्ट (IND vs NZ) के लिए किन 11 खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है.....

IND vs NZ: ये सलामी जोड़ी कर सकती है पारी का आगाज

Shubman Gill Test Jog

न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ भारत की ओर से पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी आ सकती है. इन दोनों खिलाड़ियों से टीम को दमदार और मजबूत शुरुआत दिलाने की उम्मीद होगी. जहां एक ओर यशस्वी जायसवाल अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से कीवी गेंदबाजों पर दबाव बनाना चाहेंगे, तो वहीं केएल राहुल नई गेंद से संयम और धैर्य के साथ रन बनाने की कोशिश करेंगे. अगर ये दोनों बल्लेबाज पहले सत्र में सधी हुई और बड़ी पारी खेलने में कामयाब रहते हैं, तो टीम इंडिया स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर लगा सकती है.

शुभमन गिल ने लिया बड़ा फ़ैसला, नेट बॉलर को अपनी जेब से देंगे पैसा, यह है वजह

इन बल्लेबाजों को मिल सकता है मौका

तीसरे नंबर पर खुद कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. उन पर कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने का भार होगा. नंबर चार की जगह के लिए बल्लेबाज चुनना भारतीय टीम प्रबंधन के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है. क्योंकि इस पद के लिए टीम के पास साई सुदर्शन और देवदत्ता पाडिक्कल का विकल्प मौजूद होगा. इसलिए इनमें से किसी एक खिलाड़ी का चयन करना कप्तान के लिए आसान नहीं होने वाला है. हालांकि, उम्मीद है कि इस पद के लिए साई सुदर्शन को तवज्जो दी जा सकती है.

उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का काफी अनुभव है, जो टीम के लिए न्यूजीलैंड की सरजमीं पर काम आ सकते है. पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई से फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद. यदि वह पहले टेस्ट मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो उन्हें यह टीम से बाहर रहना पड़ेगा और ऐसे में टीम इंडिया ध्रुव जुरेल का रुख कर लेगी.

IND vs NZ: 3 ऑलराउंडर्स का होगा चयन?

रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के तौर पर जगह मिल सकती है. इन तीनों खिलाड़ियों पर बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी उम्दा प्रदर्शन की उम्मीद होगी. नीतीश कुमार रेड्डी छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं. जबकि रवींद्र जडेजा को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारे जाने की संभावना है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के अलावा स्पिन गेंदबाजी का अतिरिक्त विकल्प होंगे.

ऐसा नजर आ सकता है गेंदबाजी क्रम

अंत में नजर डाली जाए बॉलिंग डिपार्टमेंट की तो जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करते नजर आ सकती हैं. उनकी सटीक लाइन और लेंथ, विविधता और विकेट निकालने की काबिलियत टीम इंडिया के लिए काफी महत्वपूर्ण होगी. उनका साथ देने के लिए प्लेइंग इलेवन में मोहम्मद सिराज मौजूद होंगे. इनके अलावा आकाश दीप को भी मौका मिल सकता है. इंजरी के बाद टीम में वापसी कर रहे इस गेंदबाज से सभी को बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. वहीं, स्पिन गेंदबाजी के लिए रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का चयन हो सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी मिलने पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी मिलने पर), आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

IND vs NZ: पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, साई सुदर्शन/देवदत्ता पाडिक्कल, ऋषभ पंत/ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI की प्लेइंग इलेवन फिक्स, गिल, रोहित, विराट, अय्यर.....

Tagged:

IND vs NZ team india kl rahul yashasvi jaiswal
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com