प्लेइंग XI से ड्रॉप किए जाने पर कोच गंभीर पर फूटा वैभव सूर्यवंशी का गुस्सा, सरेआम कर डाला ये पोस्ट
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi's Instagram Post: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने में व्यस्त है। इसके चार मुकाबले हो चुके हैं और सीरीज 2-2 की बराबरी पर है। अब पांचवां और निर्णायक मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। जो टीम इस मैच में विजेता रहेगी, उसके नाम ही चमचमाती ट्रॉफी होगी।
हालांकि, इस सीरीज में अभी तक टीम इंडिया की प्लेइंग XI में तूफानी ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को जगह नहीं मिली है। हेड कोच गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा दिखाते हुए वैभव को बेंच पर ही रखा है। इस बीच पांचवें टी20 से पहले वैभव ने अपने इंस्टाग्राम पर खास स्टोरी करते हुए हलचल मचा दी है।
बेंगलुरु टी20 से पहले Vaibhav Sooryavanshi ने शेयर की खास इंस्टा स्टोरी
भारत के लिए इंग्लैंड दौरे से अपने टी20 इंटरनेशनल करियर की शुरुआत करने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को पिछले कुछ समय से काफी कम मौके मिले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें अभी तक एक भी मैच नहीं खिलाया गया है। हालांकि, अब अंतिम मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी ने एक खास इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।
इस 15 वर्षीय खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी तस्वीर के साथ 'Still believing' लिखा है। हिंदी में इसका मतलब होता है कि अभी भी विश्वास है। ऐसे में प्रतीत होता है कि वैभव बाहर बैठने के बावजूद निराश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि जल्द मौका मिलेगा।
आप भी देखें वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी:

सैमसन की वजह से गंभीर सूर्यवंशी को नहीं दे रहे मौका
टीम इंडिया की प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को मौका न मिलने के पीछे संजू सैमसन हैं। संजू की जब से वापसी हुई है, उन्हें बतौर ओपनर बैक किया जा रहा है। एशियन गेम्स 2026 के दो मैचों में वैभव को जरूर मौका मिला लेकिन इस दौरान भी संजू प्लेइंग XI का हिस्सा रहे और नंबर-3 पर खेले।
हेड कोच गौतम गंभीर ने कुछ समय पहले साफ़ तौर पर कहा था कि वैभव को अपने मौकों का इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा,
"वैभव के नज़रिए से, यह बात बिल्कुल साफ है कि उसे अपने मौके का इंतज़ार करना होगा। हम जानते हैं कि उसमें कितना टैलेंट है। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। लेकिन ज़ाहिर है, जो खिलाड़ी कई सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह उस खिलाड़ी से हमेशा आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है। जब भी उसे मौका मिलेगा, तो उसे लंबे समय तक खेलने का मौक़ा भी दिया जाएगा।"
अब तक सिर्फ 8 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में वैभव को मिला है मौका
आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर टीम इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड सीरीज में तीन, जिम्बाब्वे में तीन और एशियन गेम्स में खेले दो मैचों को मिलाकर कुल आठ मुकाबले खेले हैं। इनकी 8 पारियों में उन्होंने 30.75 के औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक हैं।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नहीं भारत की 2 वनडे टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी