रविचंद्रन अश्विन ने किया कंफर्म, एमएस धोनी बनेंगे CSK के मेंटोर

Published - 17 Oct 2026, 09:25 AM | Updated - 17 Oct 2026, 09:54 AM

CSK 12

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल की सबसे सफल और कंसिस्टेंट टीमों में से एक माना जाता है। इस टीम की पहचान ज्यादा बदलाव न करते हुए अपने प्रोसेस पर भरोसा रखना है लेकिन 2026 के सीजन में मिली नाकामी के बाद, शायद अब मैनेजमेंट की सोच में बदलाव हुआ है। इसी वजह से अपने 18 साल पुराने कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटाकर जहीर खान को लाए। वहीं, गेंदबाजी कोच के रूप में मोहित शर्मा नजर आ सकते हैं।

हालांकि, फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चा CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को लेकर है। धोनी पिछले सीजन में इंजरी की वजह से ज्यादातर मैचों से बाहर रहे और अंतिम कुछ मैचों में फिट होने के बावजूद नहीं खेले। इसी वजह से उनका फ्यूचर क्या होगा और वे चेन्नई की टीम के साथ आगे किस भूमिका में रहेंगे। इसको लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। इस बीच उनके पूर्व साथ रविचंद्रन अश्विन ने इशारा किया है कि धोनी शायद मेंटोर बन सकते हैं।

CSK के मेंटोर बनेंगे धोनी?

CSK 13

एमएस धोनी 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हैं। इस टीम के लिए उन्होंने सभी सीजन खेले हैं और अपनी कप्तानी में 5 बार चैंपियन भी बनाया है। फैंस के साथ-साथ तमाम पूर्व क्रिकेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि CSK में कोई भी चीज कैप्टेन कूल की मर्जी के बगैर नहीं होती है और लगभग हर फैसला उनकी सलाह के आधार पर ही होता है।

ऐसा ही कुछ अब रविचंद्रन अश्विन ने भी कहा है। अश्विन ने चेन्नई की टीम में हो रहे हालिया बदलावों का जिक्र किया और यह भी कहा कि शायद धोनी मेंटोर के रूप में अपना योगदान देते नजर आएं।

जहीर-ऋतुराज की जोड़ी के साथ धोनी के रोल को लेकर अश्विन ने कही बड़ी बात

अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए वीडियो में रविचंद्रन अश्विन ने CSK के हालिया फेरबदल में एमएस धोनी की अहम भूमिका होने की बात कही। उनका यह भी मानना है कि नए हेड कोच जहीर खान और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ धोनी की भूमिका मेंटोर की हो सकती है। अश्विन ने कहा,

नए कोचिंग स्टाफ के साथ, धोनी, जहीर और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच का तालमेल देखना दिलचस्प होगा। धोनी संभवतः मेंटर की भूमिका में होंगे। इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि गायकवाड़, जहीर के साथ कैसे काम करते हैं, या फिर वे धोनी के पास जाते हैं। यह साफ है कि नए कोचों से जुड़े सभी फैसले धोनी ही ले रहे हैं। हालांकि, हम पक्के तौर पर यह नहीं कह सकते कि कोच बदलने से CSK की किस्मत बदल जाएगी।"

IPL 2027 हो सकता है MS Dhoni का खिलाड़ी के तौर पर आखिरी सीजन

45 साल के एमएस धोनी अपने करियर के एकदम अंतिम पड़ाव पर हैं। आईपीएल से उनके रिटायरमेंट को लेकर 2023 से ही चर्चा चल रही है, लेकिन सीजन दर सीजन वे खेलते रहे। हालांकि, 2026 में उनका एक भी मैच न खेलना थोड़ा हैरानी भरा।

इसी वजह से माना जा रहा था कि शायद वे जल्द संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन शायद धोनी मैदान में खेलकर विदाई लेने को देख रहे हैं। इसी वजह से वे 2027 के सीजन में आखिरी बार नजर आ सकते हैं और फिर CSK के कोचिंग स्टाफ को ज्वाइन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, IPL 2027 नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com