दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, IPL 2027 नहीं खेलेगा ऑस्ट्रेलिया का स्टार खिलाड़ी

Published - 16 Oct 2026, 02:16 PM | Updated - 16 Oct 2026, 03:05 PM

Delhi Capitals

इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले टीम के एक स्टार ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अगले सीजन में खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहा जा रहा है कि यह क्रिकेटर आगामी सीजन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएगा. ऐसे में इस खिलाड़ी की गैरमौजूदगी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिए तगड़ा झटका साबित हो सकती है.

Delhi Capitals को लग सकता है झटका

Delhi Capitals

आईपीएल 2027 के लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. गोवा में दिसंबर में अगले सीजन के ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा. लेकिन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने चौंकाने वाला ऐलान किया है. उन्होंने टूर्नामेंट के आगाज से लगभग 6 महीने पहले ही अपनी उपलब्धता के बारे में बता दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बात करते हुए मिचेल स्टार्क ने बताया कि उनके आईपीएल 2027 में खेलने की संभावना सुनिश्चित नहीं है.

'मेरा साथी क्रिकेटर मुझे दारू के नशे में मार डालने वाला था....' युजवेंद्र चहल का चौंकाने वाला खुलासा

बिजी शेड्यूल की वजह से करना पड़ सकता है IPL 2026 मिस

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी बिजी रहने वाला है. जनवरी-फरवरी में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद कंगारू टीम एशेज सीरीज के 150 साल पूरे होने पर मार्च के दूसरे सप्ताह में इंग्लैंड में टेस्ट खेलना है. इसके तुरंत बाद ही आईपीएल का आगाज हो जाएगा. ऐसे में मिचेल स्टार्क के लिए भारतीय टी20 लीग का हिस्सा बन पाना काफी मुश्किल लग रहा है. कोड स्पोर्ट्स के हवाले से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “मैंने कुछ बातचीत की है. अभी कुछ पक्का नहीं है.”

एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया की टीम के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की उपलब्धता पर बात करते हुए कहा कि फ्रेंचाइजी कमिटमेंट्स और नेशनल ड्यूटी में बैलेंस करना एक चुनौती है. उन्होंने बताया,

"मुझे पता है कि लोग IPL और उस समय को भरने के बारे में बात करना शुरू कर देंगे. IPL हमारे बहुत से खिलाड़ियों के लिए हमारे मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है और हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ियों को T20 क्रिकेट के मामले में जो सबसे अच्छा कॉम्पिटिशन लगता है, उसमें खेलने से परफॉर्मेंस को भी फायदा होता है. आपको बस इसे बैलेंस करना होगा."

बुमराह-प्रसिद्ध बाहर, भुवनेश्वर की वापसी, कुछ ऐसी न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Tagged:

Delhi Capitals mitchell starc IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com