'एक क्रिकेटर मुझे दारू के नशे में मार डालने वाला था....' युजवेंद्र चहल का चौंकाने वाला खुलासा

Published - 16 Oct 2026, 12:45 PM | Updated - 16 Oct 2026, 02:39 PM

Yuzvendra Chahal 2

टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने हाल ही में अपने साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बताया है. उनके इस बयान ने क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है. आकाश चोपड़ा के साथ हुए एक इंटरव्यू में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने खुलासा किया कि शराब के नशे में धुत एक क्रिकेटर ने उन्हें होटल के 15वें फ्लोर की बालकनी से लटका दिया था.

Yuzvendra Chahal ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Yuzvendra Chahal

दरअसल, साल 2022 में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने खुलासा किया था कि 2017 में हुई आरसीबी की एक पार्टी के दौरान शराब के नशे में धुत एक क्रिकेटर ने उन्हें होटल के 15वें फ्लोर की बालकनी से लटका दिया था. तब से ही यह दावा किया जा रहा था कि इसके लिए जिम्मेदार खिलाड़ी या तो एंड्रयू साइमंड्स थे या फिर जेम्स फ्रैंकलिन. हालांकि, अब युजवेंद्र चहल ने इस मामले पर खुलकर बात की है.

शाई होप पर इन 3 फ्रेंचाइजियों की पैनी नजर, विंडीज कप्तान को 25 करोड़ तक खरीदने को तैयार

साइमंड्स-फ्रैंलिन का नाम हुआ साफ

आकाश चोपड़ा द्वारा होस्ट पॉडकास्ट पर युजवेंद्र चहल ने कहा उनके साथ ऐसा करने वाले खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स या जेम्स फ्रैंलिन नहीं थे. उन्होंने बताया,

"बेंगलुरू में RCB ने एक पार्टी रखी थी. मैं उस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहा था. मैं भी वहां गया था और देखा कि एक खिलाड़ी बहुत बुरी तरह नशे में धुत था. उसकी फिजिक बढ़िया थी और वह ताकतवर भी था. वह ऑस्ट्रेलिया से था, लेकिन एंड्रयू साइमंड्स या जेम्स फ्रैंलिन में से कोई भी नहीं था. वह कोई और व्यक्ति था."

"वह दूसरा जन्म मिलने के समान था": Yuzvendra Chahal

युजवेंद्र चहल ने बात को आगे बढ़ाते हुए बताया कि खिलाड़ी की इस हरकत को देखकर कमरे में मौजूद सभी लोग चौंक गए थे. वहीं, बाकी सब लोग जल्दी से आगे आए और उन्हें ऊपर खींच लिया. उन्होंने कहा,

"उसने मुझे बुलाया और हवा में लटका दिया. पहली बार मुझे लगा वह मजाक कर रहा है, लेकिन उसने मुझे बालकनी से लटका दिया और मैंने किसी तरह उसकी गर्दन पकड़ी हुई थी. वह खिलाड़ी हंस रहा था, लेकिन मेरे लिए तो जैसे वह दूसरा जन्म मिलने के समान था."

हैदराबाद में टीम इंडिया की हार का यह खिलाड़ी सबसे बड़ा विलेन, इसी की वजह से झेलनी पड़ी शिकस्त

Tagged:

team india Yuzvendra Chahal australia cricket team
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com