हैदराबाद में टीम इंडिया की हार का यह खिलाड़ी सबसे बड़ा विलेन, इसी की वजह से झेलनी पड़ी शिकस्त
Table of Contents
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) को 24 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के पास मौका था कि वो इस मैच में जीत के साथ सीरीज में अजेय बढ़त बना ले लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और वेस्टइंडीज ने 2-2 की बराबरी करते हुए पांचवें टी20 को निर्णायक बना दिया है।
चौथे मैच में टीम इंडिया को वेस्टइंडीज ने घुटने टेकने पर मजबूर किए। कैरेबियाई टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन किया। हार के बाद, कई अलग-अलग कारणों और खिलाड़ियों को जिम्मेदारी ठहराया जा रहा है। ऐसे में जानिए हैदराबाद में कौन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विलेन रहा।
248 के टारगेट को Team India नहीं कर पाई चेज
चौथे टी20 में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शाई होप के नाबाद शतक और अन्य बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। ऐसे में भारतीय टीम (Team India) के सामने जीत के लिए 248 रन का बड़ा लक्ष्य था।
बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जा रही पिच पर उम्मीद थी कि टीम इंडिया (Team India) अपने मजबूत बल्लेबाजी क्रम के दम पर इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत की पूरी टीम 19.3 ओवर में 223 पर ढेर हो गई और मैच गंवा दिया।
ये खिलाड़ी रहा टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा विलेन

भारत की हार के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदारी जिस खिलाड़ी की रही, वह ओपनर अभिषेक शर्मा हैं। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टीम इंडिया (Team India) को तेज शुरुआत दिलाने के लिए मशहूर अभिषेक हैदराबाद में पूरी तरह से बेरंग नजर आए और उन्हें रन बनाने के लिए काफी जूझना पड़ा। यही कारण रहा कि वे 24 गेंदों में महज 29 रन बना पाए, जिससे अन्य बल्लेबाजों पर आते ही बड़े शॉट खेलने का दबाव बढ़ गया।
अभिषेक शर्मा को पावरप्ले में सिर्फ 8 गेंदें मिलीं लेकिन इसके बाद भी उन्होंने जितनी गेंदों का सामना किया, उनमें कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, स्ट्राइक रेट 120.83 रहा।
अभिषेक शर्मा की धीमी बल्लेबाजी की वजह से रन रेट पर पड़ा असर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की मदद से धमाकेदार शुरुआत दिलाई। संजू ने 23 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली और अभिषेक शर्मा के साथ 4.1 ओवर में 60 रन जोड़े।
यहां से अभिषेक पर जिम्मेदारी थी कि वे रनों की गति को बरकरार रखें और अपने चिर-परिचित अंदाज में पारी को आगे बढ़ाएं लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।
इसी वजह से पावरप्ले और उसके बाद भारतीय पारी में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बने, जो कहीं न कहीं बाद में निर्णायक साबित हुए।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के वनडे स्क्वाड को लेकर बड़ा खुलासा, 23 साल के ऑलराउंडर को मिलेगा मौका; सामने आई बड़ी वजह