न्यूजीलैंड दौरे के वनडे स्क्वाड को लेकर बड़ा खुलासा, 23 साल के ऑलराउंडर को मिलेगा मौका; सामने आई बड़ी वजह

Published - 14 Oct 2026, 03:06 PM | Updated - 14 Oct 2026, 03:33 PM

India New Zealand ODI Series

India vs New Zealand ODI Series: भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होना है। इस टूर पर टीम इंडिया 5 टी20I मैचों के साथ शुरुआत करेगी। इसके बाद, 4 नवंबर से 5 ODI मुकाबलों की सीरीज का आगाज होगा। वहीं, 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए अभी तक BCCI ने सिर्फ टी20 स्क्वाड का ऐलान किया है। वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा का सभी को इंतजार है।

सबसे ज्यादा वनडे टीम का इंतजार है, क्योंकि इसमें कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वहीं, अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वनडे टीम में एक 23 वर्षीय ऑलराउंडर भी चुना जा सकता है, जिसने अभी तक एक भी ODI नहीं खेला है।

New Zealand वनडे सीरीज के लिए इस अनकैप्ड ऑलराउंडर को मिल सकता है मौका

India New Zealand ODI Series 1

2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है। इसी वजह से कॉम्बिनेशन फाइनल करने और चयन की रेस में शामिल खिलाड़ियों को आजमाने का यह अच्छा मौका है। हालांकि, कुछ खिलाड़ी चोट की वजह से अभी तक उपलब्ध नहीं हैं। इनमें एक नाम ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी है।

हार्दिक काफी समय से चोट के कारण एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं और उनके न्यूजीलैंड के खिलाफ भी नजर आने की उम्मीद नहीं है। भारत के पास नीतीश कुमार रेड्डी मौजूद हैं लेकिन उनके साथ 23 साल के सूर्यांश शेडगे को भी स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है, जिन्होंने अभी तक इंटरनेशनल लेवल पर टी20 फॉर्मेट में ही खेला है।

नीतीश के साथ-साथ सूर्यांश भी न्यूजीलैंड सीरीज के लिए हो सकते हैं सेलेक्ट

काफी लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि अगर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए नीतीश कुमार उपलब्ध हैं तो फिर सूर्यांश शेडगे को क्यों चुना जाएगा, तो इसकी वजह से दो मैचों की टेस्ट सीरीज है। दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का समापन 15 नवंबर से होगा और 19 नवंबर से खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में ज्यादा दिनों का अंतर नहीं है। इसी वजह से टेस्ट की तैयारियों के लिए कई प्रमुख खिलाड़ियों को अंतिम दो वनडे से बाहर किया जा सकता है।

इसमें नीतीश कुमार रेड्डी के भी शामिल रहने की उम्मीद है, क्योंकि वे पेस ऑलराउंडर के रूप में टेस्ट सीरीज में काफी अहम होंगे। यही कारण है कि सूर्यांश शेडगे को वनडे टीम में शामिल किए जाने पर चर्चा चल रही है।

इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज में सूर्यांश ने किया प्रभावित

हाल ही में इस युवा ऑलराउंडर ने इंडिया ए के लिए ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लिया और अपने हरफनमौला खेल से प्रभावित किया। शेडगे ने 3 पारियों में 79 रन बनाए, जिसमें तीसरे वनडे में खेली गई 66 रनों की पारी भी शामिल है। वहीं, गेंदबाज़ी में उन्होंने 5 विकेट लिए, जिसमें पहले मैच में लिए गए चार विकेट भी शामिल हैं।

हार्दिक पांड्या और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ फिटनेस की काफी समस्या रहती है। ऐसे में सूर्यांश को एक विकल्प के तौर पर तैयार किया जा सकता है। अगर उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे सीरीज में अच्छा किया तो उनकी दावेदारी काफी मजबूत हो जाएगी। शेडगे ने अभी तक 3 टी20 इंटरनेशनल खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 रन बनाए और एक भी विकेट नहीं लिया।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी को मिला आराम

Tagged:

team india New Zealand cricket team Suryansh Shedge India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com