बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, स्टार खिलाड़ी को मिला आराम

Published - 14 Oct 2026, 12:25 PM | Updated - 14 Oct 2026, 01:25 PM

Bangladesh 2

भारत दौरे पर वेस्टइंडीज पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इससे पहले दोनों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली गई थी। इस दौरे का अंत 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होने वाले मुकाबले के साथ होगा। इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश (Bangladesh) के दौरे पर जाएगी। यह दौरा 22 अक्टूबर से ढाका में होने वाले अभ्यास मैच के साथ शुरू होगा।

वहीं, सीरीज का पहला टेस्ट 28 अक्टूबर से मीरपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 5 नवंबर से सिलहट में होगा। बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के लिए वेस्टइंडीज ने रोस्टन चेस की कप्तानी में 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है, लेकिन अपने एक अहम खिलाड़ी को टीम में जगह नहीं दी है, जिसने भारत दौरे पर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

Bangladesh टेस्ट सीरीज से वेस्टइंडीज ने इस स्टार खिलाड़ी को दिया रेस्ट

Bangladesh 3

वेस्टइंडीज ने अपने जिस खिलाड़ी को बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ टेस्ट सीरीज से आराम दिया है, वह व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप हैं, जो इस समय कमाल की फॉर्म में हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि CWI ने कहा तीनों फॉर्मेट में लगातार खेलने के बाद वाले होप को आराम दिया गया है। बोर्ड फरवरी 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप क्वालीफायर से पहले उनके "वर्कलोड और सेहत" का ध्यान रख रहा है।

इस खिलाड़ी ने भारत दौरे पर वनडे और टी20 दोनों ही सीरीज में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत दौरे पर अभी तक खेली गई छह पारियों में 109.25 के औसत से 437 रन बनाए हैं। इस दौरान एक अर्धशतक और तीन शतक बनाए हैं। ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ उनकी कमी वेस्टइंडीज को खल सकती है।

अल्जारी जोसेफ को वर्कलोड की वजह से किया गया बाहर

बांग्लादेश (Bangladesh) टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ नजर नहीं आएंगे, जिन्हें मेडिकल निर्देशों की वजह से टेस्ट स्क्वाड से हटा दिया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बताया कि रूटीन मेडिकल जांच और स्पेशलिस्ट से सलाह लेने के बाद जोसेफ को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है।

बोर्ड ने पेसर की सहमति से फैसला लिया, ताकि उनके वर्कलोड को मैनेज किया जाए और रेड-बॉल क्रिकेट खेलकर चोटिल होने के जोखिम से बचाया जा सके। जोसफ की जगह कीमो पॉल को चुना गया है।

23 वर्षीय बल्लेबाज को पहली बार मिला मौका, कैंपबेल की भी हुई वापसी

वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड में अनकैप्ड बल्लेबाज केविन विकहम को चुना है, जो पहली बार टेस्ट टीम का हिस्सा बने हैं। उन्हें यह इनाम घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन की वजह मिला है। वेस्टइंडीज चैंपियनशिप (घरेलू चार-दिवसीय प्रतियोगिता) में लगातार तीन पारियों में तीन शतक लगाने के बाद विकहम को टीम में बुलाया गया।

उन्होंने बारबाडोस के लिए 105, 153 और 108* रन बनाए और 78.60 की औसत से कुल 393 रन बनाकर प्रतियोगिता में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। कुल मिलाकर, विकहम का औसत 40.88 है और उन्होंने अपने 25 फर्स्ट-क्लास मैचों में छह शतक लगाए हैं।

ओपनिंग बल्लेबाज जॉन कैंपबेल की भी वापसी हुई है, जो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर चल रहे थे। उन्होंने इस सीरीज के लिए पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज मिस की थी। उस सीरीज में किर्क मैकेंजी ने उनकी जगह ली थी लेकिन अब उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड

रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वारिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, जॉन कैंपबेल, टैगेनरीन चंद्रपॉल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, अमीर जांगू (विकेटकीपर), शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, कीमो पॉल, केमार रोच, जायडेन सील्स, केविन विकहम।

यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान ने रच डाला ऐसा इतिहास, जो कभी विराट कोहली भी नहीं कर सकें हासिल

Tagged:

Shai Hope bangladesh cricket team west indies cricket team Rostan Chase
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com