साहिबजादा फरहान ने रच डाला ऐसा इतिहास, जो कभी विराट कोहली भी नहीं कर सकें हासिल

Published - 14 Oct 2026, 10:57 AM | Updated - 14 Oct 2026, 12:19 PM

Sahibzada Farhan

रावलपिंडी में 9 से 13 अक्टूबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली गई। इसमें घरेलू टीम पाकिस्तान ने पहले दो मुकाबलों में मिली जीत की बदौलत श्रीलंका को 2-1 से हराया। यह सीरीज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) के लिए पूर्णकालिक टी20 कप्तान के रूप में पहली थी और उन्होंने अपने ऊपर दिखाए गए भरोसे को सही साबित किया।

पाकिस्तान ने अपने नए कप्तान की अगुआई में जबरदस्त प्रदर्शन किया और इस सीरीज जीत में साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) का भी बहुत ही अहम योगदान रहा, जिन्होंने तीनों मुकाबले में अर्धशतक जड़े और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इस प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने एक ऐसा कारनामा कर दिया है, जो भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली भी अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में नहीं कर पाए।

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में Sahibzada Farhan ने जड़े लगातार तीन अर्धशतक

PCB ने एशियन गेम्स 2026 में प्रयोग के तौर पर साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को कमान सौंपी थी और पाकिस्तान ने सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद, श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से उन्हें सबसे छोटे फॉर्मेट में फुल टाइम कप्तान बना दिया गया। फरहान ने अपनी पहली ही सीरीज में पाकिस्तान को जीत दिलाने के साथ-साथ बल्ले से भी तबाही मचाई और तीनों ही मुकाबले में श्रीलंकाई गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती बने।

साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने सीरीज के पहले मैच में 89 रनों की पारी खेली। इसके बाद, दूसरे टी20 में 73 रन बनाए और तीसरे में 76 रनों का योगदान दिया। इस तरह वे लगातार तीन अर्धशतक जड़ने में सफल रहे।

फुल मेंबर टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड किया अपने नाम

साहिबजादा फरहान ने लगातार तीन फिफ्टी प्लस के स्कोर की बदौलत 79.33 की औसत से 238 रन बनाए, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा दो फुल मेंबर टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैं। ऐसा कारनामा विराट कोहली ने भी नहीं किया। वहीं, अभी तक यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था, जिन्होंने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज में 76.33 की औसत से 229 रन बनाए थे।

कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बनाए थे 199 रन

अगर विराट कोहली के फुल मेंबर टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में बेस्ट प्रदर्शन की बात करें तो 2016 में आया था। कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 पारियों में तीन अर्धशतक बनाकर 199 रन बनाए थे। तब यह रिकॉर्ड था लेकिन फिर कई बल्लेबाज उनसे आगे निकल गए। भारत की तरफ से 2022 में श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ 204 रन बनाकर कोहली को पीछे छोड़ा। इसके बाद, अय्यर को अभिषेक ने पछाड़ा। वहीं, अब अभिषेक को साहिबजादा फरहान ने पीछे छोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया की 6 विकेट से हार, दिग्गजों का फ्लॉप प्रदर्शन पड़ा भारी; सेमीफाइनल की रेस से भारत बाहर

Tagged:

Virat Kohli team india Pakistan Cricket Team Sri Lanka Cricket team Sahibzada Farhan
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com