शाई होप पर इन 3 फ्रेंचाइजियों की पैनी नजर, विंडीज कप्तान को 25 करोड़ तक खरीदने को तैयार

Published - 15 Oct 2026, 04:10 PM

Shai Hope

आईपीएल 2027 के ऑक्शन की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। इस बार नीलामी का आयोजन भारत में ही होगा और इसके लिए गोवा में किसी वेन्यू को फाइनल किया जाएगा। ऑक्शन की तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन यह जरूर कन्फर्म है कि दिसंबर में ही खिलाड़ियों की नीलामी लगेगी।

इसी वजह से काफी सारे खिलाड़ियों के नाम पर चर्चा हो रही है, जो महंगे बिक सकते हैं। इनमें एक नाम वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप (Shai Hope) का है, जिन्होंने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में दो शतक जड़कर तबाही मचा दी है। वहीं, एक अर्धशतक भी जड़ा है। होप की कमाल की फॉर्म को देखते हुए उन पर ऑक्शन के दौरान पैसों की बारिश हो सकती है। चलिए जानते हैं कि कौन सी 3 टीमें उन पर दांव लगा सकती हैं।

इन 3 IPL फ्रेंचाइजी के टारगेट में हो सकते हैं Shai Hope

1. कोलकाता नाइट राइडर्स

Shai Hope 1

इस लिस्ट में पहला नाम तीन बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स का है। केकेआर के पास एक अच्छे विदेशी ओपनर की कमी है। शाई होप (Shai Hope) इस कमी को बहुत ही अच्छी तरह से पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा उनके आने से कोलकाता की टीम को एक विकेटकीपर भी मिल जाएगा। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त खिलाड़ी को खिलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, होप कप्तानी का भी विकल्प हो सकते हैं, क्योंकि उनके पास लीडरशिप का अच्छा अनुभव है।

2. लखनऊ सुपर जायंट्स

इस लिस्ट में दूसरा नाम लखनऊ की टीम का है। आईपीएल 2026 के बाद कप्तान और विकेटकीपर की भूमिका निभाने वाले ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में वापसी कर ली है। इसी वजह से LSG को एक ऐसा कीपर चाहिए होगा, जो बल्लेबाजी में भी माहिर हो। उनके पास विदेशी ऑप्शन निकोलस पूरन टीम में हैं, लेकिन उनका फॉर्म काफी खराब रहा था। ऐसे में लखनऊ की टीम बैकअप के रूप में शाई होप (Shai Hope) पर बड़ा दांव खेल सकती है। वे ओपनिंग में भी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

3. मुंबई इंडियंस

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए भी शाई होप (Shai Hope) के जबरदस्त विकल्प साबित हो सकते हैं। रयान रिकेलटन और क्विंटन डी कॉक को विकेटकीपिंग के साथ-साथ ओपनिंग में भी मौका मिला था लेकिन ये दोनों निरंतरता से अच्छा नहीं कर पाए थे। ऐसे में इन दोनों या फिर किसी एक को रिलीज कर MI होप को अपने साथ जोड़ सकती है। उन्हें वानखेड़े स्टेडियम की उछाल भरी पिच काफी रास भी आएगी और उनकी तकनीक भी बेहतर है।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, ये गेंदबाज बनेगा अब रिप्लेसमेंट

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com