टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, ये गेंदबाज बनेगा अब रिप्लेसमेंट
Table of Contents
Update on Jasprit Bumrah: वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज का अंत 17 अक्टूबर से बेंगलुरु में होने वाले टी20 मुकाबले के साथ हो जाएगा। इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे का नंबर आएगा। यह दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक निर्धारित है। इस दौरान टीम इंडिया को कीवी टीम के खिलाफ 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट खेलने हैं।
4 नवंबर से खेली जाने वाली वनडे सीरीज को 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए काफी अहम माना जा रहा है। इसकी वजह मिशन 2027 वर्ल्ड कप है। इस सीरीज में सभी प्रमुख खिलाड़ियों के खेलने की उम्मीद लगाई जा रही है, लेकिन अब जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और वह शायद दौरे पर एक भी वनडे न खेलें।
न्यूजीलैंड ODI सीरीज में Jasprit Bumrah के नजर आने की संभावना कम

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पिछले कुछ समय से टी20 फॉर्मेट ही खेल रहे हैं। उन्होंने अपना अंतिम वनडे जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर खेला था। इसके बाद, अफगानिस्तान टी20 सीरीज में नजर आए और फिर एशियन गेम्स में हिस्सा लिया। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में नहीं चुना गया, साथ ही न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 5 मुकाबलों से आराम दिया गया।
माना जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अब सीधे कीवियों के विरुद्ध वनडे सीरीज के लिए वापसी कर सकते हैं और 2 से 3 मुकाबलों में हिस्सा लेंगे लेकिन अब इसकी भी संभावना नहीं लग रही है। टीम मैनेजमेंट बुमराह को वनडे मुकाबलों के बजाय 19 नवंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार चाहता है। इसी वजह से खास प्लान बनाया है।
बुमराह पूरी तरह फिट, टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए खेलते आ सकते हैं नजर
टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पूरी तरह फिट हैं और उन्हें कोई समस्या नहीं है। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें वनडे सीरीज में नहीं खिलाना चाहता। वे चाहते हैं कि बुमराह न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट रहें और इसकी तैयारी के लिए न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक रेड बॉल मैच में हिस्सा लें।
घटनाक्रम पर नजर रखने वाले एक सूत्र ने टीओआई को बताया,
"बुमराह पूरी तरह से फिट हैं, लेकिन एक लंबे दौरे के लिए प्राथमिकताओं को तय करना ज़रूरी है। टेस्ट सीरीज़ बहुत अहम है, इसलिए बुमराह से वनडे मैचों में बहुत ज्यादा मेहनत करवाना और फिर अचानक रेड-बॉल क्रिकेट (टेस्ट क्रिकेट) पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहना सही नहीं होगा। वह गेंदबाजी आक्रमण के लीडर हैं, और इस समय हमारी प्राथमिकता यही है कि बुमराह पूरी तरह तरोताजा और तैयार रहें।"
बुमराह के बाहर रहने पर प्रिंस की ODI टीम में हो सकती है वापसी
अगर जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के स्क्वाड में नहीं चुना जाता है तो फिर प्रिंस यादव को चुना जा सकता है। प्रिंस ने सीमित मौकों पर इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी प्रभवित किया है और उनके पास अलग-अलग चरणों में गेंदबाजी करने की क्षमता भी है। उन्होंने अब तक 3 ही वनडे खेले हैं और 4 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में न्यूजीलैंड वनडे सीरीज उनके लिए अहम साबित हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण जिसके चलते हैदराबाद टी20 में भारत को करना पड़ा हार का सामना