3 बड़े कारण जिसके चलते हैदराबाद टी20 में भारत को करना पड़ा हार का सामना

Published - 15 Oct 2026, 07:59 AM | Updated - 15 Oct 2026, 08:22 AM

India 78

IND vs WI Hyderabad T20: भारत (India) और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर पहुंच गई है। बुधवार, 14 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गाँधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए चौथे मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 24 रन से हराया और सीरीज को अंतिम मैच तक जीवित रखने में कामयाबी हासिल की।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 248 का टारगेट सेट किया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन ही बना पाई। भारत (India) की हार के कई कारण रहे, जिनमें से 3 का जिक्र हम इस लेख में करने जा रहे हैं।

इन 3 कारणों से India को हैदराबाद टी20 में करना पड़ा हार का सामना

1. शाई होप के सामने भारतीय गेंदबाजों की नाकामी

India 79

वेस्टइंडीज के भारत (India) दौरे पर अब तक सबसे ज्यादा चर्चा कप्तान शाई होप की हुई है, जिन्होंने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और अब टी20 सीरीज में भी जलवा दिखा रहे हैं। हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला और उन्होंने भारत के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए दौरे पर अपना चौथा शतक जड़ दिया।

होप ने 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसकी मदद से वेस्टइंडीज 247/3 का बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। इस विशाल स्कोर का टीम इंडिया पर शुरुआत से ही नजर आया और बल्लेबाज तेजी से रन बनाने के प्रयास में गलती करते रहे।

2. कीमो पॉल के आगे भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर करना

रन चेज के दौरान भारत (India) की शुरुआत तेज रही लेकिन जैसे ही कीमो पॉल ने पहला विकेट लिया, वहां से चीजें बिगड़ना शुरू हो गईं। पॉल की घातक गेंदबाजी के आगे भारतीय बल्लेबाज एक-एक करके आउट होते रहे, जिसकी वजह से टीम इंडिया अपनी पारी में ज्यादा समय तक नियंत्रण में नहीं दिखी।

कीमो पॉल ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 41 रन दिए और 5 विकेट झटके। उन्होंने संजू सैमसन, ईशान किशन, नमन धीर, अक्षर पटेल और प्रिंस यादव को अपना शिकार बनाया। पॉल ने मिडिल और अंतिम ओवरों में जिस तरह से गेंदबाजी की, उसका जवाब भारतीय बल्लेबाज नहीं दे पाए और यह हार का एक बड़ा कारण रहा।

3. अभिषेक शर्मा की धीमी पारी

भारत (India) की हार का तीसरा कारण तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की धीमी पारी को माना जा सकता है। वेस्टइंडीज के बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 23 गेंदों में 56 रन बनाकर धमाकेदार शुरुआत दिलाई लेकिन अभिषेक पूरी तरह से जूझते नजर आए। उन्होंने पावरप्ले में 8 गेंदों में महज 8 रन बनाए और उसके बाद के ओवरों में भी तेजी से रन बटोरने में नाकाम रहे।

अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए। उनकी पारी में तीन चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनका स्ट्राइक रेट 120.83 रहा। इस पारी के कारण भी भारत पर रन रेट का प्रेशर बढ़ता गया और बाद के बल्लेबाजों को सेट होने के लिए ज्यादा टाइम नहीं मिला और शुरू से ही तेजी से रन बटोरने के दबाव में अपने विकेट गंवाते गए।

यह भी पढ़ें: भारत को 24 रनों से हराकर वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज को रोमांचक मोड़ पर पहुंचाया

Tagged:

team india abhishek sharma Shai Hope west indies cricket team
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com