टीम इंडिया के ऐलान के साथ खत्म हुआ इन 4 खिलाड़ियों का करियर, अब संन्यास ही अंतिम विकल्प
Table of Contents
भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस टूर पर होने वाली मल्टी-फॉर्मेट सीरीज के लिए BCCI ने टीम इंडिया (Team India) के टी20 स्क्वाड की घोषणा पहले की थी और अब वनडे और टेस्ट टीम भी सामने आ गई है। काफी सारे खिलाड़ियों की वापसी हुई है और कुछ कम अनुभवी खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। वहीं, नए चेहरे के रूप में कुमार कुशाग्र की किस्मत चमकी है।
इस दौरे पर खेले जाने वाले 12 मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों के चयन से काफी हद तक तस्वीर साफ़ हो गई कि कौन फ्यूचर के लिए दावेदारी में है और किसका करियर अब टीम इंडिया (Team India) के लिए खत्म माना जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए हम उन 4 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ही विकल्प बचा है।
ये 4 खिलाड़ी Team India से हुए इग्नोर, अब ले सकते हैं संन्यास
1. मोहम्मद शमी
2023 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर टूर्नामेंट के बाद से काफी खराब रहा। वे लंबे समय तक इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए और फिर 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बाहर कर दिए गए। टीम इंडिया (Team India) में उनकी वापसी की संभावना न्यूजीलैंड दौरे पर नजर आ रही थी लेकिन प्रज्ञान ओझा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने उन्हें इग्नोर कर दिया। इसी वजह से 36 वर्षीय शमी के लिए अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ही विकल्प नजर आ रहा है।
2. इशांत शर्मा

अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा कई सालों से टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में ही बाहर कर दिया गया था लेकिन अभी तक उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा नहीं कहा है। न्यूजीलैंड दौरे पर युवा तेज गेंदबाजों के चयन से पूरी तरह साफ़ है कि टीम इंडिया में 38 वर्षीय इशांत की वापसी की बिलकुल भी उम्मीद नहीं है। इसी वजह से अब वे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं।
3. जयदेव उनादकट
34 साल के जयदेव उनादकट का भी इंटरनेशनल करियर समाप्त माना जा सकता है। उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर डेब्यू किया था लेकिन 16 साल में सिर्फ 22 मैच ही खेल पाए। उन्होंने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2023 में खेला था। तब से सौराष्ट्र के इस दिग्गज को वापसी का मौका नहीं मिला है। न्यूजीलैंड की कंडीशंस में उनादकट अच्छा कर सकते थे लेकिन उनके बजाय युवाओं पर भरोसा दिखाया गया।
4. सारांश जैन
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को टीम इंडिया (Team India) में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। वे दूसरे टेस्ट में खेले थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। इसी वजह से यह तय हो गया था कि अब आगे उनकी जगह शायद ही बने। ऐसा ही कुछ देखने को मिला और उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया। वॉशिंगटन सुंदर के रहते सारांश को आगे भी मौके मिलने की उम्मीद कम है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि वे इंटरनेशनल क्रिकेट में शायद आखिरी बार नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल(कप्तान), केएल, साई, जडेजा, बुमराह....
Tagged:
team india Jaydev Unadkat Mohammed Shami ishant sharma Saransh Jain India Tour of New Zealand 2026