न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, गिल(कप्तान), केएल, साई, जडेजा, बुमराह....
Published - 17 Oct 2026, 08:22 AM | Updated - 17 Oct 2026, 09:10 AM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इसमें कुल 16 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है. टीम की कमान स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होगी. जबकि उपकप्तान की भूमिका के लिए केएल राहुल का चयन हुआ है. इस बीच दो खिलाड़ी टीम में वापसी करने में कामयाब रहे हैं.
IND vs NZ: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

19 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. वेलिंग्टन के बेसिन रिज़र्व में दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. जबकि दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा. बीते शुक्रवार यानी 16 दिसंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में होगी. जबकि केएल राहुल उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नहीं भारत की 2 वनडे टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
दो खिलाड़ियों की हुई टीम में वापसी
न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) के लिए भारतीय टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की वापसी हुई है. हाल ही में पीठ के निचले हिस्से की चोट से उबरकर मैदान पर लौट रहे आकाश दीप ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2025 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था.
इस दौरान उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा था, जिसकी बदौलत वह टीम में दोबारा जगह हासिल कर पाए हैं. बता दें कि ये दोनों खिलाड़ी जीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले जाने वाले तीन बहुदिवसीय मुकाबलों का हिस्सा होंगे.
ऋषभ पंत की मौजूदगी पर संशय
हाल ही में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित करने वाले गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. वहीं, ऋषभ पंत की इस सीरीज का हिस्सा बनने पर संशय बना हुआ है. बाएं पसली की चोट से उबर रहे इस खिलाड़ी की उपस्थिति फिटनेस क्लीयरेंस मिलने पर निर्भर करेगी. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सिर्फ न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का ही हिस्सा होंगे. उनका टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयन नहीं हुआ है.
IND vs NZ टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी नजर आ रही थी टीम इंडिया
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस मंजूरी मिलने पर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस मंजूरी मिलने पर), आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर