न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नहीं भारत की 2 वनडे टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Published - 17 Oct 2026, 07:22 AM | Updated - 17 Oct 2026, 08:23 AM

IND Vs NZ 1

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज के समापन के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे (IND vs NZ) पर जाने वाली है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट की सीरीज का आयोजन किया जाएगा. टी20 सीरीज खत्म होने के बाद कीवी टीम और टीम इंडिया पांच वनडे और दो टेस्ट मैचों (IND vs NZ) में एक-दूसरे का सामना करेंगी. बीते शुक्रवार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इन दोनों सीरीज के लिए भी टीम का ऐलान कर दिया है. वनडे सीरीज के लिए दो टीमों का चयन हुआ है.

IND vs NZ: वनडे सीरीज के लिए हुआ दो टीम का चयन

Team India 15

शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि भारीतय बोर्ड ने इस सीरीज के लिए दो टीम और दो कप्तान का चयन किया है. पहले तीन वनडे के दौरान भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि अंतिम दो मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान की भूमिका निभाएंगे.

सीरीज का अंतिम टी20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, इस फ्लॉप खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में करेंगे रिप्लेस

कुमार कुशाग्र की हुई टीम इंडिया में एंट्री

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs NZ) के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है. इंजरी के चलते उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा है. इसके अलावा अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी टीम में जगह नहीं मिली है. 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय वनडे टीम में मौका मिला है. हालांकि, वह सिर्फ आखिरी दो मुकाबलों के लिए ही उपलब्ध रहेंगे. रोहित शर्मा और विराट कोहली पांचों वनडे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.

ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया के उपकप्तान श्रेयस अय्यर होंगे. लेकिन अंतिम दो मुकाबलों में उनके कप्तान बन जाने के बाद यह जिम्मेदारी ईशान किशन के कंधों पर चली जाएगी. यानी चौथे और पांचवें वनडे में वह उपकप्तान की भूमिका निभाते नजर आएंगे. रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के अलावा नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव का पांचों वनडे के लिए टीम में शामिल किया गया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.

चौथे और पांचवें वनडे मैच के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

भारत-वेस्टइंडीज के बीच नहीं होगा पांचवा टी20 मैच, इस वजह से रद्द हो जाएगा मुकाबला

Tagged:

shubman gill Virat Kohli IND vs NZ team india
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com