भारत-वेस्टइंडीज के बीच नहीं होगा पांचवा टी20 मैच, इस वजह से रद्द हो जाएगा मुकाबला
Published - 16 Oct 2026, 12:02 PM | Updated - 16 Oct 2026, 01:02 PM
Table of Contents
भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच जारी पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज का समापन होने वाला है. 17 अक्टूबर को बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज के पांचवें और निर्णायक मैच का आयोजन किया जाएगा. लेकिन इससे पहले भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है. शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर रद्द होने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है. तो आइए जानते हैं कि किस वजह से IND vs WI पांचवे टी20 में बाधा आ सकती है.
IND vs WI पांचवां टी20 हो सकता है रद्द

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज बेहद रोमांचक अंदाज में अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है. चौथे टी20 में जीत दर्ज कर विंडीज़ टीम ने सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है. इसलिए अब विजेता का निर्णय 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेले जाने वाले पांचवे टी20 में होगा. ऐसे में दोनों टीमें यह मुकाबला जीतने के लिए जमीन-आसमान एक कर देगी. हालांकि, इस अहम मुकाबले पर बारिश के काले बादल मंडराते नजर आ रहे हैं.
विराट कोहली के शतक से भी अभिजीत दीपके को थी प्रॉब्लम, BCCI पर भी साधा निशाना
बारिश में धूल सकता है पांचवां टी20 मैच
Accuweather.com के हवाले से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में मैच के दौरान भारी बारिश के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. शाम 5 बजे बारिश की 66.6% संभावना है. जबकि टॉस के समय 68% आसार हैं. वहीं, जैसे-जैसे मुकाबला शुरु होगा, वैसे-वैसे बारिश का खतरा बढ़ता जाएगा. रात 8 से 9 बजे के बीच वर्षा होने की करीब 70% तक आशंका है.
ऐसे में हालात को देखते हुए अटकलें लगाई जा रही हैं कि टॉस में देरी हो सकती है, ओवरों की संख्या कम की जा सकती है, या फिर मैच को पूरी तरह से रद्द किया जा सकता है.
The weather forecast for Bengaluru T20I 🫣 https://t.co/JOt8aRzDIR
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 16, 2026
IND vs WI सीरीज में ऐसा रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात की जाए तो लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में मेजबान टीम ने 8 विकेटों से जीत दर्ज की थी. दूसरे टी20 मैच में विंडीज टीम ने 250 रन चेज करके सीरीज का बराबर पर कर दिया. इसके बाद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरे टी20 में 14 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रही. फिर वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 पर 24 रनों से कब्जा कर सीरीज में वापसी की.
बुमराह-प्रसिद्ध बाहर, भुवनेश्वर की वापसी, कुछ ऐसी न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर