विराट कोहली के शतक से भी अभिजीत दीपके को थी प्रॉब्लम, BCCI पर भी साधा निशाना
Published - 16 Oct 2026, 10:48 AM | Updated - 16 Oct 2026, 01:02 PM
Table of Contents
Virat Kohli: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन की वजह से अंदोलन में बने हुए हैं. जहां कुछ लोग उनके इस आंदोलन की सराहना कर रहें हैं, तो वहीं उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है. इस बीच अभिजीत दीपके का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विराट कोहली (Virat Kohli) की सेंचुरी पर प्रीतक्रिया देते नजर आए हैं.
Virat Kohli के शतक से भी अभिजीत दीपके को थी प्रॉब्लम

दरअसल, साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में अंपायर रिचर्ड कैटलबरो (Richard Kettleborough) ने कोहली की गेंद को वाइड नहीं दिया था. इसके बाद वह अपना 48वां शतक पूरा करने में कामयाब रहे. हालांकि, अंपायर का यह फैसला अभिजीत दीपके को बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने इस मामले पर नाराजगी जाहिर कर ट्वीट शेयर किया था. 19 अक्टूबर को किए ट्वीट पर सीजीपी के फाउंडर ने लिखा कि,
"अंपायर ने स्पष्ट वाइड देने से इनकार कर दिया ताकि कोहली अपना शतक पूरा कर सकें. अर्जुन रणतुंगा ने बिल्कुल सही कहा था कि BCCI के सामने ICC एक कमजोर संस्था है. किसी एक खास टीम के लिए अलग नियम नहीं हो सकते. "
वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में कोच गंभीर ने इस खिलाड़ी के साथ किया पक्षपात, नहीं दिया एक भी मौका
"अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए"
अभिजीत दीपके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियमों का पालन हो. उन्होंने कहा कि,
"कोहली का अपना 48वां वनडे शतक बनाने और तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का इरादा समझा जा सकता है. अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियमों का पालन हो. उसे किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत मील के पत्थर के लिए नियमों में कोई छूट नहीं देनी चाहिए थी."
Umpire refused to give a clear wide so Kohli can complete his century. Arjuna Ranatunga wasn’t wrong when he said that the ICC is a toothless body in front of the BCCI. Can’t have different set of rules for one specific team.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 19, 2023
Virat Kohli को नहीं दिया गया वाइड
19 अक्टूबर 2023 को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला गया था, जिसमें विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंच गए थे. मैच में एक पल ऐसा आया जब विराट 97 रन पर खेल रहे थे और टीम इंडिया को जीत के लिए 2 रनों की दरकार थी. इस दौरान बांग्लादेशी गेंदबाज नसुम अहमद 42वां ओवर लेकर आए, जिसकी पहली गेंद उन्होंने लेग साइड की तरफ डाली. हालांकि, रिचर्ड कैटलबरो (Richard Kettleborough) ने इस गेंद को वाइड नहीं दिया. अगर वह ऐसा करते तो विराट कोहली (Virat Kohli) शतक से चूंक जाते.
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, जसप्रीत बुमराह न्यूजीलैंड दौरे से बाहर, ये गेंदबाज बनेगा अब रिप्लेसमेंट
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर