वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में कोच गंभीर ने इस खिलाड़ी के साथ किया पक्षपात, नहीं दिया एक भी मौका

Published - 15 Oct 2026, 03:06 PM | Updated - 15 Oct 2026, 03:10 PM

India Vs West Indies 2

वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत ने अभी तक दो ही मैच जीते हैं और दो को वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया है। इसी वजह से सीरीज की स्कोरलाइन 2-2 है। इस सीरीज के विजेता का फैसला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेले जाने वाले पांचवें टी20 के नतीजे से होगा। जो भी टीम जीत हासिल करेगी, ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगी।

इस सीरीज के बीच गौतम गंभीर पर काफी ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। यह चीज टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को लेकर नहीं है, बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी की वजह से है, जिसे गंभीर प्लेइंग XI में मौका ही नहीं दे रहे हैं, जबकि उसने अपनी पिछली द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इसी वजह से गंभीर पर पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे हैं।

इस खिलाड़ी को West Indies सीरीज में अभी तक गंभीर ने नहीं दिया एक भी मौका

India Vs West Indies 3

वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें से पहले चार मैचों में 13 को मौका मिल चुका है लेकिन वैभव सूर्यवंशी और रवि बिश्नोई को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया है। बिश्नोई को लेकर ज्यादा बात नहीं हो रही है, क्योंकि भारतीय टीम के पास दो स्पिन ऑलराउंडर और कुलदीप यादव भी हैं।

इसी वजह से उनकी जगह बनना काफी मुश्किल है, क्योंकि कुलदीप भी पहले दो मैचों के बाद से बेंच पर हैं। लेकिन वैभव को लेकर गंभीर के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।

पिछली दो द्विपक्षीय सीरीज के 7 मैचों से वैभव को गंभीर ने रखा है बाहर

वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज के शुरूआती चारों मैचों से बाहर रखा गया है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर लगातार भरोसा दिखाया जा रहा है। इसी वजह से वैभव को मौका नहीं मिल पा रहा है। वैभव को अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दौरान भी एक भी मैच में नहीं खिलाया गया था।

हालांकि, उस सीरीज में अभिषेक और संजू दोनों ने अच्छा किया था लेकिन वेस्टइंडीज के विरुद्ध दोनों ने ही निरंतरता नहीं दिखाई है। इसी वजह से गंभीर पर वैभव को जानबूझकर न खिलाने का आरोप लगाया जा रहा है।

जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड में डेब्यू का मौका मिला था। इसके बाद उन्हें जिम्बाब्वे सीरीज के लिए भी चुना गया और वहां उन्होंने तीन पारियों में दो अर्धशतकों की मदद से 151 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने की उपलब्धि हासिल की थी।

इसी प्रदर्शन के कारण माना जा रहा था कि अब आगे उन्हें नियमित रूप से खिलाया जाएगा लेकिन गौतम गंभीर ने अपने नियमित ओपनर्स को सपोर्ट किया और वैभव को बाहर रखा। अब देखना होगा कि उन्हें बेंगलुरु में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ प्लेइंग XI में शामिल किया जाता है या एक बार फिर से बेंच पर ही रहेंगे।

यह भी पढ़ें: बार-बार फ्लॉप हो रहा ये भारतीय खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर हर मैच की प्लेइंग-XI में दे रहे मौका

Tagged:

team india Gautam Gambhir Vaibhav Sooryavanshi IND vs WI T20I Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com