न्यूजीलैंड दौरे की ODI टीम में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन गंभीर ने कर दी इनके साथ नाइंसाफी
Table of Contents
India vs New Zealand: 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टी20 के बाद, वनडे और टेस्ट स्क्वाड भी घोषित कर दिए गए। BCCI ने टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए दो ODI स्क्वाड चुने हैं। पहले तीन मैचों के लिए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है और ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं लेकिन अंतिम दो मैचों के लिए कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है और लेकिन टेस्ट स्क्वाड में शामिल कुछ खिलाड़ियों को नहीं चुना गया है।
दोनों स्क्वाड पर नजर डालें तो कई खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनका चयन थोड़ा हैरान करने वाला है। हालांकि, अंतिम फैसला गौतम गंभीर का ही रहा होगा। फैंस के बीच उन खिलाड़ियों की भी चर्चा हो रही है, जो न्यूजीलैंड (New Zealand) वनडे सीरीज में चुने जाने के हकदार थे लेकिन उन्हें शायद गंभीर ने मौका नहीं दिया। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।
ये 4 खिलाड़ी New Zealand वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह करते थे डिजर्व
1. मोहम्मद शमी
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया। शमी को टेस्ट के साथ-साथ वनडे स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी और प्रसिद्ध कृष्णा की फिटनेस पर संशय की स्थिति को देखते हुए शमी को न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शमी रणजी ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस का भी सबूत दे रहे हैं लेकिन फिर भी उनकी वापसी नहीं हो पाई।
2. सूर्यांश शेडगे

न्यूजीलैंड (New Zealand) दौरे पर हार्दिक पांड्या नहीं नजर आएंगे। इसी वजह से चयनकर्ताओं ने टी20 के बाद, वनडे सीरीज के लिए भी नीतीश कुमार रेड्डी पर ही भरोसा जताया है। वहीं, उनका नाम टेस्ट टीम में भी है। नीतीश की अहमियत टेस्ट सीरीज में काफी ज्यादा होगी। इसी वजह से उन्हें सभी पांच ODI के लिए चुने जाने के बजाय पहले तीन में चुना जा सकता था और आखिरी के दो मैचों के लिए सूर्यांश शेडगे एक विकल्प हो सकते थे।
3. प्रिंस यादव
अफगानिस्तान वनडे सीरीज से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी न्यूजीलैंड (New Zealand) वनडे सीरीज के लिए नहीं चुना गया। स्क्वाड में अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और आकिब नबी जैसे पेसर्स पर भरोसा दिखाया गया लेकिन प्रिंस को नजरअंदाज कर दिया गया। यह थोड़ा हैरानी भरा फैसला है, क्योंकि यह तेज गेंदबाज इंग्लैंड दौरे पर ODI टीम का हिस्सा था। प्रिंस के पास कंबोज और नबी की तुलना में अधिक गति है और इन दोनों की तरह बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। इसी वजह से वे चुने जाने के हक़दार थे।
4. संजू सैमसन
न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम दो वनडे के लिए कुमार कुशाग्र को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना गया है। मुख्य विकेटकीपर केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन उनकी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, बैकअप में कुशाग्र रहेंगे। कुशाग्र शानदार फॉर्म में हैं और उनका चयन गलत नहीं कहा जा सकता, लेकिन संजू सैमसन ज्यादा डिजर्विंग थे। इसकी बड़ी वजह ODI में उनका शानदार रिकॉर्ड है और उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर शतक भी बनाया था। इसके बावजूद तब से उन्हें मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नहीं भारत की 2 वनडे टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी