दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नए गेंदबाजी कोच का किया ऐलान, 761 विकेट लेने वाले दिग्गज को सौंपी कमान
Published - 17 Oct 2026, 10:05 AM | Updated - 17 Oct 2026, 10:42 AM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 मिनी ऑक्शन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) अपने कोचिंग स्टाफ को नया रूप देने में लगी हुई है. आगामी सीजन के लिए अब तक फ्रेंचाइजी के साथ कई बड़े-बड़े नाम जुड़ चुके हैं. युवराज सिंह और सौरव गांगुली के बाद एक और दिग्गज पूर्व खिलाड़ी की भी टीम में एंट्री हो गई है. दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने 761 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी को बॉलिंग कोच के पद के लिए नियुक्त किया है.
Delhi Capitals ने अपने नए गेंदबाजी कोच का किया ऐलान

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) इंडियन प्रीमियर लीग 2027 की अपनी तैयारियों में लगी हुई है. दिसंबर में आयोजित होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी अपना कोचिंग स्टाफ में लगातार बदलाव कर रही है. सौरव गांगुली के हेड कोच बनते ही डीसी के कोचिंग स्टाफ में कई दिग्गजों के नाम शामिल हो गए हैं. कुछ समय पहले दिल्ली ने युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया था. वहीं, अब श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास को तेज गेंदबाजी कोच लिए नियुक्त किया है.
DC के लिए हो सकते हैं मददगार साबित
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करके चमिंडा वास को अपना बॉलिंग कोच नियुक्त करने की घोषणा की है। इस श्रीलंकाई दिग्गज की गिनती दुनिया के महानतम लेफ्ट आर्म पेसर्स में होती है. अपनी घातक गेंदबाजी से उन्होंने कई बड़े बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स टीम को उनसे काफी उम्मीदें होगी. ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी युवा तेज गेंदबाजों के लिए काफी फायदेमंद और मददगार साबित हो सकती है.
डेक्कन चार्जर्स का रह चुके हैं हिस्सा
चमिंडा वास लगभग दो साल तक आईपीएल का हिस्सा रहे थे. इस दौरान वह डेक्कन चार्जर्स की जर्सी में नजर आए थे. आईपीएल के 13 मुकाबले खेलते हुए वह18 विकेट झटक पाए हैं. वहीं, अगर उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर की बात की जाए तो वह 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट लेने में कामयाब रहे हैं. इसके अलावा 322 मुकाबले में उनके नाम 400 विकेट दर्ज हैं. जबकि 6 टी20 मैचों में उन्होंने 6 विकेट चटकाई है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर