कौन है कुमार कुशाग्र? कैसे इनके घरेलू आंकड़े, जानें इनके बारे में सबकुछ
Published - 17 Oct 2026, 09:13 AM | Updated - 17 Oct 2026, 09:59 AM
Table of Contents
Kumar Kushagra: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है. खास बात यह है कि पहले तीन वनडे मैचों और आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम अलग-अलग होगी.
चौथे और पांचवें वनडे के लिए बीसीसीआई ने टीम में चार बदलाव किए हैं, जिसमें 21 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार वनडे टीम में मौका मिला है. तो आइए जानते हैं कि कौन है कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) और घरेलू क्रिकेट में उनके आँकड़े कैसे रहे हैं....
कौन है Kumar Kushagra?

एक छोटे शहर से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम में पहुंचने वाले युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) का घरेलू क्रिकेट करियर काफी प्रभावशाली रहा है. उन्होंने न केवल अपनी बल्लेबाजी, बल्कि अपनी विकेटकीपिंग स्किल्स से भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. झारखंड के इस उभरते हुए सितारे के लिए घरेलू सर्किट से निकलकर टीम इंडिया तक का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है. झारखंड के बोकारो से ताल्लुकात रखने वाले कुमार कुशाग्र का जन्म 23 अक्टूबर 2004 को हुआ था.
पिता ने चिपकाए अच्छे शॉट्स के कट आउट
कुमार कुशाग्र (Kumar Kushagra) के घर में क्रिकेट को किसी खेल से ज्यादा एक अनुशासन की तरह माना जाता है. पिता शशिकांत एक जीएसटी जिला आयुक्त हैं. उन्होंने खुद तो कभी क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन बेटे के क्रिकेटर बनने के सपने का समर्थन करने के लिए कोचों की किताबें खरीदकर लाए और दीवारों पर अच्छे शॉट्स के कट आउट लगा दिए. वहीं, जब देवधर ट्रॉफी 2023 के दौरान कुमार कुशाग्र ने एक होटल रूम से अपनी मां को फोन किया, तो उनकी मां ने उन्हें किसी भी भटकाव से दूर रहकर खेल पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी.
एमएस धोनी से प्रेरित होकर बने विकेटकीपर
भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी लाखों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. कई भारतीय खिलाड़ी उन्हें अपना आइडल मानते हैं. कुमार कुशाग्र भी इन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं. महज 10 साल की उम्र में माही से प्रेरित होकर उन्होंने भी विकेटकीपिंग शुरू कर दी. बता दें कि केवल 15 साल की उम्र में ही उनका अंडर-19 विश्व कप 2020 के लिए भारतीय टीम में चयन हो गया था.
उस दौरान वह टीम के सबसे युवा सदस्य थे. अगर कुमार कुशाग्र के क्रिकेट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 38 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 2507 रन दर्ज हैं. वहीं, 40 लिस्ट ए में कुमार कुशाग्र 1387 रन बना पाए. 33 टी20 में वह 694 रन बना सके हैं.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर