बुमराह-प्रसिद्ध बाहर, भुवनेश्वर की वापसी, कुछ ऐसी न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया

Published - 17 Oct 2026, 01:37 AM | Updated - 17 Oct 2026, 01:49 AM

Team India

Team India: न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया (Team India) की होने वाली आगामी वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता जल्द ही 15 सदस्यीय टीम की तस्वीर साफ कर सकते हैं। मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम देने का मन बना चुका है, जबकि अनफिट चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा का बाहर बैठना लगभग तय है। लेकिन इस पूरी चर्चा के बीच सबसे बड़ा नाम भुवनेश्वर कुमार का है, सफेद गेंद क्रिकेट में इस अनुभवी स्विंग मास्टर की संभावित वापसी ने फैंस और जानकारों दोनों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

बुमराह और प्रसिद्ध को ब्रेक

Team India

टीम मैनेजमेंट बुमराह के वर्कलोड को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रहा है। बुमराह फिट हैं, लेकिन आगे के लंबे टेस्ट सीजन को ध्यान में रखते हुए उन पर अतिरिक्त दबाव डालना सही नहीं माना जा रहा, लिहाजा इस सीरीज से उन्हें छुट्टी मिलना तय है।

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा अभी भी अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं और एनसीए से हरी झंडी न मिलने के चलते उनका बाहर होना लगभग पक्का है। इन दोनों प्रमुख तेज गेंदबाजों की गैरमौजूदगी ने चयनकर्ताओं को मजबूर किया है कि वे गेंदबाजी आक्रमण में अनुभव और नए चेहरों का नया तालमेल तलाशें।

टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता का नाम फाइनल! सिर्फ 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को कमान

Team India में भुवी की वापसी संभव

घरेलू मुकाबलों और आईपीएल में गेंद को पुरानी लय के साथ अंदर-बाहर निकालते दिखने के बाद भुवनेश्वर कुमार एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। पावरप्ले में दोनों तरफ गेंद लहराने की जो कला भुवी के पास है, वह शुरुआती ओवरों में विरोधी खेमे में खलबली मचाने के लिए काफी है। बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया (Team India) के आक्रमण की कमान मोहम्मद सिराज संभालेंगे,

जबकि बाएं हाथ के एंगल से बल्लेबाजों को परेशान करने का काम अर्शदीप सिंह करेंगे। इसके साथ ही मयंक यादव की तूफानी गति को भी आजमाने की तैयारी है, जिससे टीम इंडिया (Team India) के पास रफ्तार और स्विंग दोनों का सटीक मिश्रण मौजूद रहे।

टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता का नाम फाइनल! सिर्फ 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को कमान

गिल की फौज में रो-को भी होंगे मौजूद

शुभमन गिल की कप्तानी में टॉप ऑर्डर काफी संतुलित नजर आ रहा है। गिल और रोहित शर्मा की जोड़ी पारी को तेज और मजबूत शुरुआत देने का दम रखती है। मध्यक्रम में विराट कोहली और केएल राहुल की मौजूदगी पारी को संभालने के साथ-साथ तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा देती है।

विकेटकीपिंग का पहला जिम्मा राहुल के पास रहेगा, जबकि बैकअप के तौर पर ऋषभ पंत या ध्रुव जूरैल में से कोई एक स्क्वॉड का हिस्सा होगा। निचले क्रम में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर गेंद और बल्ले दोनों से मजबूती देंगे, वहीं कलाई के जादू से विकेट चटकाने की पूरी जिम्मेदारी कुलदीप यादव पर होगी।

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए संभावित 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) : शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत/ध्रुव जूरैल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मयंक यादव, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल।

Tagged:

team india jasprit bumrah Bhivneshwar Kumar
Vineet Kishor

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

2 अक्टूबर

तीन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com