टीम इंडिया के नए मुख्य चयनकर्ता का नाम फाइनल! सिर्फ 2 टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी को कमान
Published - 16 Oct 2026, 03:14 PM | Updated - 16 Oct 2026, 04:01 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस समय टीम इंडिया (Team India) के नए चीफ सिलेक्टर की खोज में जुटा हुआ है. अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से ही अब तक इस पद के लिए नए दावेदार की नियुक्ति हुई है. ऐसे में टीम (Team India) के मुख्य चयनकर्ता को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. इस बीच खबर आई है कि भारतीय बोर्ड ने सिर्फ दो टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है.
Team India के नए मुख्य चयनकर्ता का नाम फाइनल

दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई पूर्व ऑफ स्पिनर रमेश पोवार का जूनियर टीम इंडिया (Team India) की चयन समिति का चेयरमैन नियुक्त कर सकती है. कुछ समय पहले भारतीय बोर्ड ने इस पद के लिए आवेदन मांगा था, जिसके लिए रमेश पोवार ने भी अपनी रुचि दिखाई. इसके बाद से ही उनके नाम को लेकर चर्चा तेज हो गई है. वहीं, अब खबर आ रही है कि बीसीसीआई उन्हें जूनियर टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर बनाने पर विचार कर रही है.
भारतीय महिला टीम के रह चुके हैं हेड कोच
रमेश पोवार का क्रिकेट करियर भले ही ज्यादा लंबा नहीं रहा है, लेकिन उन्होंने टीम इंडिया के लिए कई बड़ी भूमिका निभाई है. वह दो बार भारतीय महिला टीम के हेड कोच की गद्दी संभाल चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने नेशनल क्रिकेट अकादमी में वीवीएस लक्ष्मण के नेतृत्व वाली पुरुष टीम के साथ स्पिन बॉलिंग कोच के तौर पर काम किया है. पिछले सीजन में रमेश पोवार ने गुजरात की सीनियर टीम के कोच की भूमिका निभाई थी.
पांच पदों के लिए हुआ आवेदन
इसी के साथ बताते हुए चले कि बीसीसीआई ने जूनियर सिलेक्शन कमिटी में पांच पदों के लिए आवेदन निमंत्रण जारी किया था. हालांकि, अब तक इन पोस्टों के लिए आधिकारिक नियुक्ति नहीं हो सकी है. लेकिन इस नई चयन समिति पर एक ऐसे टैलेंट पूल और बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने की जिम्मेदारी होगी, जो भविष्य में भारतीय राष्ट्रीय टीम (Team India) की सबसे बड़ी ताकत साबित हो सके.
बीसीसीआई की ओर से जारी किए गए एक प्रेस रिलीज के मुताबिक इस चयन समिति द्वारा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के माध्यम से चुने गए खिलाड़ियों को भारत और विदेशों में कोचिंग कैंप, दौरों और टूर्नामेंटों के लिए टीमों में मौका दिया जाएगा.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर