BAN vs ZIM Today Match Prediction, 1st ODI – पहले वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर
Published - 17 Oct 2026, 10:22 AM | Updated - 17 Oct 2026, 10:29 AM
Table of Contents
BAN vs ZIM Today Match Prediction: बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच आज त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला का पहला मैच खेला जाएगा। बांग्लादेश टीम ने अपनी पिछली एकदिवसीय श्रृंखला ज़िम्बाब्वे के खिलाफ ही खेली थी जिसमें उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। इस श्रृंखला में बांग्लादेश पिछली हार का बदला लेना चाहेगी।
दूसरी तरफ ज़िम्बाब्वे टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पिछले श्रृंखला में 3-0 से करारी हार झेलनी पड़ी है। सिकंदर रजा के नेतृत्व में इस श्रृंखला में ज़िम्बाब्वे टीम भी जीत की राह पर लौटना चाहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और BAN vs ZIM Today Match Prediction पर नज़र डालेंगे।
मैच डिटेल्स (BAN vs ZIM 1st ODI Match Details)
| मैच | बांग्लादेश बनाम ज़िम्बाब्वे |
| स्टेडियम | शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी |
| मैच की तारीख | 17 अक्टूबर 2026 (05:00 PM) |
| लाइव स्ट्रीमिंग | FANCODE |
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (BAN vs ZIM Head-to-Head)
-
मैच: 10
-
बांग्लादेश ने जीते: 6
-
ज़िम्बाब्वे ने जीते: 4
-
ड्रॉ/टाई: 0
हालिया फॉर्म (BAN vs ZIM Recent Form)
बांग्लादेश: W, L, L, L, W
ज़िम्बाब्वे: L, L, L, L, W
पिच रिपोर्ट (BAN vs ZIM Pitch Report- शेख जायद स्टेडियम)
BAN vs ZIM शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। यह पिच आमतौर पर गेंदबाजों खासकर स्पिनर्स और धीमी गति के गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 250-270 रन का स्कोर एक अच्छा टोटल हो सकता है। पिच रिपोर्ट के आधार पर BAN vs ZIM Today Match Prediction में स्पिनर्स अहम भूमिका निभाएंगे।
पिछले 53 (ODI) मैचों के आंकड़े
| पहले बल्लेबाजी पर जीत का प्रतिशत | 64% |
| पहले गेंदबाजी पर जीत का प्रतिशत | 34% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 250 |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 206 |
| पिच अनुकूल | स्पिनर्स के लिए अनुकूल (64%) |
BAN vs ZIM Today Match Prediction – संभावित स्कोर
सिनारियो 1: अगर बांग्लादेश टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 50–55
-
अनुमानित कुल स्कोर: 250–270
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
सिनारियो 2: अगर ज़िम्बाब्वे टीम पहले बल्लेबाजी करती है
-
पावरप्ले स्कोर: 40–45
-
अनुमानित कुल स्कोर: 220–240
-
मैच परिणाम: बांग्लादेश की जीत की संभावना
संभावित प्लेइंग XI (BAN vs ZIM 1st ODI Playing XI Today)
बांग्लादेश प्लेइंग-XI:
लिटन दास (कप्तान/विकेट कीपर), तंजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदॉय, सैफ हसन, मेहदी हसन मिराज, मोसद्दक हुसैन, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
ज़िम्बाब्वे प्लेइंग-XI:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा (C), रयान बर्ल, वेस्ली माधवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (WK), ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, न्यूमैन न्यामहुरी, कुंदाई माटिगिमु
टॉप बल्लेबाज और गेंदबाज (BAN vs ZIM 1st ODI Key Players)
टॉप बल्लेबाज
-
सिकंदर रजा ज़िम्बाब्वे टीम के कप्तान और प्रमुख ऑलराउंडर हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली श्रृंखला में इन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 183 रन बनाए हैं। इस मैच में भी अच्छा योगदान कर सकते हैं ।
-
तंजीद हसन बांग्लादेश टीम के सलामी बल्लेबाज हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई पिछली श्रृंखला में इन्होंने सबसे ज्यादा 159 रन बनाए थे। इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
टॉप गेंदबाज
-
ब्रैड इवांस ने पिछली श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों में 9 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी विकेट निकाल सकते हैं।
-
तस्कीन अहमद इस मैच में बांग्लादेश की ओर से प्रमुख गेंदबाज साबित हो सकते हैं। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पिछली श्रृंखला में 6 विकेट लिए थे।
BAN vs ZIM Today Match Prediction: जानें कौन मारेगा बाजी?
बांग्लादेश बनाम ज़िम्बाब्वे वनडे में हालिया फॉर्म, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और टीम संयोजन को देखते हुए बांग्लादेश टीम इस मैच में थोड़ा आगे है। बांग्लादेश टीम ने इस श्रृंखला के लिए एक मजबूत टीम का गठन किया है। हालांकि ज़िम्बाब्वे टीम ने पिछली श्रृंखला में बांग्लादेश को हराया था, जिससे टीम का मनोबल भी ऊपर है। ऐसे में एक अच्छे मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।
बांग्लादेश के जीतने की संभावना: 60%
ज़िम्बाब्वे के जीतने की संभावना: 40%
यह भी पढ़ें: रविचंद्रन अश्विन ने किया कंफर्म, एमएस धोनी बनेंगे CSK के मेंटोर
BAN vs ZIM Tri-Nation Series 2026: दोनों टीमों की पूरी स्क्वाड
बांग्लादेश टीम स्क्वाड:
तनजीद हसन तमीम, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद ह्रदय, लिटन दास (विकेटकीपर), मोसद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरीफुल इस्लाम, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, नूरुल हसन, रिशाद हुसैन, अलीस अल इस्लाम, सैफ हसन
ज़िम्बाब्वे टीम स्क्वाड:
ब्रायन बेनेट, बेन करन, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, ब्लेसिंग मुजराबानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, अर्नेस्ट मसुकु, तदिवानाशे मारुमानी, तफादज़वा त्सिगा, विंसेंट मसेकेसा
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार के real-money gaming को बढ़ावा नहीं देता है।
Tagged:
Bangladesh national cricket team ZIMBABWE NATIONAL CRICKET TEAM BAN vs ZIM Today Match Prediction BAN vs ZIM Tri-Nation Seriesऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।