RCB के क्रुणाल पांड्या की अचानक चमकी किस्मत, टीम इंडिया के बने कप्तान

Published - 17 Oct 2026, 09:54 AM | Updated - 17 Oct 2026, 10:34 AM

Krunal Pandya

Krunal Pandya Captain: हार्दिक पांड्या के बड़े भाई क्रुणाल पांड्या भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं। कुणाल ने टीम इंडिया के लिए कुल 24 मैचों में हिस्सा लिया है लेकिन पिछले कुछ सालों से उन्हें किसी भी फॉर्मेट के लिए नहीं चुना गया है। हालांकि, IPL के पिछले दो सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए उन्होंने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर वापसी की दावेदारी पेश की।

इसी वजह से आईपीएल 2026 के बाद से उनके चुने जाने की चर्चा हो रही थी लेकिन चयनकर्ताओं ने लगातार इग्नोर किया। हालांकि, अब क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) की किस्मत चमक गई है और एक खास टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इस टूर्नामेंट के लिए Krunal Pandya बने टीम इंडिया के कप्तान

Krunal Pandya 1

बाएं हाथ के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को इंटरनेशनल लेवल पर खेले जाने वाले किसी टूर्नामेंट के लिए भारत की टीम का कप्तान नहीं बनाया गया है। उन्हें हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए कैप्टेन नियुक्त किया गया है। यह टूर्नामेंट हांगकांग में खेला जाता है और इस बार 30 नवंबर से 1 अक्टूबर तक होगा।

हांगकांग सिक्सेस में अभी तक भारत की तरफ से ऐसे खिलाड़ियों को मौका दिया जाता था, जो संन्यास ले चुके होते थे या फिर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलते थे लेकिन इस बार अलग कहानी देखने को मिली है। स्क्वाड में शामिल सभी खिलाड़ी आईपीएल में शामिल हैं और उनमें से कुछ तो टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं।

क्रुणाल पांड्या को हांगकांग सिक्सेस के लिए क्यों मिली कप्तानी?

कुछ दिनों पहले जब टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आया था, तब कप्तानी की जिम्मेदारी क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) को नहीं सौंपी गई थी। हालांकि, अब उनके कंधों पर जिम्मेदारी डाल दी गई है। इसकी वजह भुवनेश्वर कुमार का न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुना जाना है, जो टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाए गए थे। इस अनुभवी तेज गेंदबाज को चार साल बाद भारत की टी20 टीम में मौका मिला है।

इसी कारणवश भुवनेश्वर कुमार को हांगकांग सिक्सेस के स्क्वाड से बाहर होना पड़ा है और कप्तानी की बागडोर क्रुणाल पांड्या को सौंप दी गई है। क्रुणाल के पास कप्तानी का अनुभव है। वे घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल में भी कमान संभाल चुके हैं।

क्रुणाल के साथ ये भारतीय खिलाड़ी भी हांगकांग सिक्सेस में आएंगे नजर

हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय स्क्वाड में कप्तान क्रुणाल पांड्या के साथ-साथ कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, टी नटराजन और कुलवंत खेजरोलिया को जगह मिली है। कुलवंत को भुवनेश्वर कुमार की जगह मौका मिला है। वे आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं।

यह भी पढ़ें: भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, फिर भी कोच गंभीर की मेहरबानी से मिली जगह

Tagged:

team india RCB Krunal Pandya Royal Challengers Bengaluru Hong Kong Sixes 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com