भारत के न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह के हकदार नहीं थे ये 3 खिलाड़ी, फिर भी कोच गंभीर की मेहरबानी से मिली जगह
Table of Contents
न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को 5 टी20 और 2 टेस्ट के साथ 5 वनडे मुकाबले भी खेलने हैं। इस सीरीज का आयोजन टी20 और टेस्ट के बीच होगा। 22 अक्टूबर से टी20 सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं, 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। WTC के अंतर्गत होने वाले टेस्ट मैचों को ध्यान में रखते हुए BCCI ने वनडे के दो स्क्वाड चुने हैं।
अंतिम दो वनडे के लिए टेस्ट टीम के कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है। वे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनाधिकारिक टेस्ट में नजर आ सकते हैं। इसी वजह से कुछ अन्य खिलाड़ियों का ODI के लिए चयन हुआ है। ओवरऑल दोनों स्क्वाड को मिलाकर कुल 3 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें शायद मौका नहीं मिलना चाहिए था लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर की मेहरबानी से उनका सिलेक्शन हो गया।
ये 3 खिलाड़ी India के ODI स्क्वाड में न्यूजीलैंड सीरीज के लिए चुने जाने के नहीं थे हकदार
1. गुरनूर बरार
लंबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के सभी पांचों मैचों के लिए चुना गया है। गुरनूर ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में डेब्यू करते हुए काफी प्रभावित किया था लेकिन फिर इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI मुकाबलों में फिसड्डी साबित हुए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में वे सिर्फ 3 विकेट ले पाए और काफी महंगे भी रहे। इसी वजह से न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली वनडे सीरीज के लिए वे भारत के स्क्वाड में जगह पाने के हकदार नहीं थे लेकिन फिर भी उन्हें सेलेक्ट किया गया।
2. आकिब नबी

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को वेस्टइंडीज़ के बाद, न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए भी रिटेन किया गया है। उन्हें अंतिम दो मैचों के स्क्वाड में जगह मिली है। हालांकि, नबी का ODI डेब्यू बेहद खराब रहा था और वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 84 रन खर्च करते हुए एक भी विकेट नहीं लिया था। इसी वजह से वे भारत के वनडे स्क्वाड में अपनी जगह बरकरार रखने के दावेदार नहीं लग रहे थे लेकिन गौतम गंभीर की मेहरबानी से उन्हें चुन लिया गया।
3. यश ठाकुर
तेज गेंदबाज यश ठाकुर का चयन भी हैरान करने वाला है। उन्हें भी आकिब नबी की तरह ही अंतिम दो मैचों के लिए भारत के वनडे स्क्वाड में रखा गया है। हालांकि, यश ने अभी तक सिर्फ टी20 इंटरनेशनल में ही टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया है। इसी वजह से अचानक उनका ODI टीम में आना थोड़ा हैरान करने वाला है, क्योंकि उनसे बेहतर विकल्प मौजूद थे। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को भी आजमाने का अच्छा मौका था लेकिन इनके बजाय यश पर भरोसा दिखाया गया।
यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे की ODI टीम में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन गंभीर ने कर दी इनके साथ नाइंसाफी