6,6,6,6,6....सहवाग के बेटे का आया तूफ़ान, कर डाली छक्को की बारिश, खेली 173 रन की ताबड़तोड़ पारी
Published - 17 Oct 2026, 10:40 AM | Updated - 17 Oct 2026, 11:55 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने हाल ही में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा बिखर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. एक घरेलू टूर्नामेंट में उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की कुटाई कर ताबड़तोड़ रन बनाए. मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाते हुए वह 173 रन की पारी खेलने में कामयाब रहे. आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) के इस प्रदर्शन ने भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग की याद दिला दी, जो अपने करियर के दौरान तूफ़ानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे.
Aaryavir Sehwag के बल्ले ने काटा बवाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा आयोजित किए जाने वाले अंडर-19 वनडे क्रिकेट घरेलू टूर्नामेंट वीनू मांकड़ ट्रॉफी में पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया है. दिल्ली टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने 173 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम बड़ा स्कोर हासिल करने में सफल रही. इस दौरान आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) के अलावा कोई भी खिलाड़ी 50 रनों का आंकड़ा तक नहीं छू सका.
143 गेंदों में बनाए 173 रन
दिल्ली के लिए ओपनिंग करते हुए आर्यवीर सहवाग (Aaryavir Sehwag) ने 121 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और 143 गेंदों में 173 रन बना डाले. इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके और 8 छक्के निकले. हालांकि, 45.2 ओवर में वह श्रेष्ठ दुग्गल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में दक्ष कश्यप के हाथों अपना विकेट गंवा बैठे. वहीं, बात की जाए अन्य बल्लेबाजों के प्रदर्शन की तो अर्नव बुग्गा ने 47 रन, शांतनु यादव ने 27 रन और अभिराज गगन सिंह ने 18 रन का योगदान दिया. इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी 10 रन तक नहीं बना सका.
दिल्ली के हाथ लगी हार
दिल्ली द्वारा दिए गए 294 रनों के लक्ष्य को चंडीगढ़ ने 41.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया. मीत दहिया और रुपेश यादव की जोड़ी ने धुआंधार पारी खेल टीम को शानदार शुरूआत दिलाई. इन दोनों खिलाड़ियों के बल्ले से क्रमशः 63 रन और 167 रन निकले. इस दौरान इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 175 रन निकले. वहीं, एहित सलारिया ने 33 रनों की नाबाद पारी खेली.
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक नहीं भारत की 2 वनडे टीम का हुआ ऐलान, ईशान किशन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर