भुवनेश्वर कुमार बाहर, हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान
Table of Contents
Hong Kong Sixes का रोमांच एक बार फिर से वापस आने वाला है। चौके-छक्कों के लिए मशहूर यह टूर्नामेंट 30 नवंबर से 1 अक्टूबर तक हांगकांग में खेला जाएगा। इसमें ज्यादातर नियम बल्लेबाजों के पक्ष में हैं और मैदान का आकर भी छोटा होता है। इसी वजह से भागकर रन लेने के बजाय बल्लेबाज बड़े शॉट लगाना पसंद करते हैं।
12 टीमों वाले Hong Kong Sixes टूर्नामेंट में भारत भी शामिल है। इस बार कई जबरदस्त खिलाड़ियों को मौका मिला है और कप्तानी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई थी, लेकिन अब वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसी वजह से टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड घोषित किया गया है।
Hong Kong Sixes 2026 में भुवनेश्वर कुमार नहीं आएंगे नजर

कुछ दिनों पहले ही हांगकांग सिक्सेस के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड सामने आया था और उसमें अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी जगह दी गई थी। भुवी को सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर नहीं चुना गया था, बल्कि उन्हें कप्तानी भी सौंपी गई थी, क्योंकि वे स्क्वाड में सबसे अनुभवी प्लेयर थे। हालांकि, अब वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने की वजह भारत का न्यूजीलैंड दौरा है, जिसमें 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए RCB के इस स्टार खिलाड़ी को भी चुना गया है। यही कारण है कि दाएं हाथ का पेसर Hong Kong Sixes में हिस्सा नहीं ले पाएगा।
भुवनेश्वर कुमार की जगह इस खिलाड़ी को किया गया शामिल
Hong Kong Sixes से भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने की वजह से टीम इंडिया के अपडेटेड स्क्वाड में रिप्लेसमेंट के रूप में कुलवंत खेजरोलिया को मौका मिला है। कुलवंत आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के साथ रह चुके हैं। वहीं, अब गुजरात टाइटंस का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान शुभमन गिल हैं।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव नहीं है। उन्होंने अपने टी20 करियर में अभी तक 27 मुकाबले खेले हैं और 27.37 के औसत से 27 विकेट चटकाए हैं।
क्रुणाल पांड्या को बनाया गया नया कप्तान
भुवनेश्वर कुमार के बाहर होने की वजह से टीम इंडिया का नया कप्तान क्रुणाल पांड्या को बनाया गया है। क्रुणाल पहले से ही स्क्वाड का हिस्सा थे और अब उन्हें लीडरशिप की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। IPL में क्रुणाल कई बार कप्तानी कर चुके हैं। इसके अलावा उन्हें घरेलू क्रिकेट में भी कैप्टेंसी का अनुभव है।
Hong Kong Sixes के लिए टीम इंडिया का अपडेटेड स्क्वाड
क्रुणाल पांड्या (कप्तान), शशांक सिंह, राहुल तेवतिया, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, टी. नटराजन, कुलवंत खेजरोलिया
यह भी पढ़ें: बुमराह-प्रसिद्ध बाहर, भुवनेश्वर की वापसी, कुछ ऐसी न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया