शुभमन गिल ने लिया बड़ा फ़ैसला, नेट बॉलर को अपनी जेब से देंगे पैसा, यह है वजह

Published - 17 Oct 2026, 12:05 PM | Updated - 17 Oct 2026, 01:19 PM

Shubman Gill 6

Shubman Gill: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयारियां शुरू कर दी है. 16 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा की. इन दोनों फॉर्मेट के लिए भारतीय युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) को कप्तान नियुक्त किया गया है. ऐसे में अब उनके सामने न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत को जीत दिलाने की चुनौती होगी. लेकिन इस दौरे से पहले शुभमन गिल को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.

Shubman Gill को लेकर आया बड़ा अपडेट

Shubman Gill 5

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपनी तैयारियों को लेकर खास रणनीति बनाई है. हाल ही मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इस दौरे पर 4 से 5 निजी नेट बोलर्स अपने साथ लेकर जाएंगे. इन गेंदबाजों का खर्चा खुद शुभमन गिल उठाएंगे. इन बोलर्स के साथ अभ्यास कर वह खुद को न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में ढालने की कोशिश करेंगे.

बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2027 में जगह बनाने के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है. ऐसे में शुभमन गिल का अलग से नेट बोलर्स का इंतजाम करना उनकी टेस्ट सीरीज की तैयारी की गंभीरता को दर्शाता है.

6,6,6,6,6....सहवाग के बेटे का आया तूफ़ान, कर डाली छक्को की बारिश, खेली 173 रन की ताबड़तोड़ पारी

इंडिया ए टीम का हिस्सा नहीं होंगे Shubman Gill

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारत की ए टीम को न्यूजीलैंड ए टीम के साथ तीन बहुदिवसीय मुकाबले खेलने हैं. इस अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अब तक टीम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, शुभमन गिल इन मुकाबलों का हिस्सा नहीं होंगे. बीसीसीआई के एक आधिकारी ने पीटीआई को बताया कि वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहने की वजह से उन्हें इंडिया ए टीम में शामिल नहीं किया जाएगा.

BCCI आधिकारी ने दी जानकारी

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से बताया कि शुभमन गिल 23-24 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के रवाना होंगे. उन्होंने कहा कि,

यह काफी रोचक है। गिल इंडिया-ए के साथ टेस्ट मैच नहीं खेल रहे हैं क्योंकि वह वनडे सीरीज खेलेंगे। वह न्यूजीलैंड के लिए 23-24 अक्टूबर को निकलेंगे। चार से पांच गेंदबाज उनके साथ जाएंगे जिनका खर्चा वह खुद उठाएंगे।

गौरतलब यह है कि शुभमन गिल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. जब से उन्होंने टीम इंडिया की कमान संभाली है, तब से ही उनका बल्ला जमकर गरजता नजर आ रहा है. पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में वह 754 रन बना पाए थे. ऐसे में अब एक बार फिर उनसे दमदार पारी की उम्मीद होगी.

टीम इंडिया के ऐलान के साथ खत्म हुआ इन 4 खिलाड़ियों का करियर, अब संन्यास ही अंतिम विकल्प

Tagged:

shubman gill IND vs NZ team india
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com