न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI की प्लेइंग इलेवन फिक्स, गिल, रोहित, विराट, अय्यर.....
Table of Contents
भारत के न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार सभी को है। इस टूर की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी और समापन 1 दिसंबर को होगा। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, फिर 5 वनडे और आखिरी में दो टेस्ट मैचों का आयोजन होगा। इन सभी के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड सामने आ गए हैं, जिनमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ी शामिल हैं।
वनडे सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप की दावेदारी पेश करने का अच्छा मौका रहेगा। जो खिलाड़ी हिट रहे, उनकी जगह लगभग पक्की हो जाएगी और फ्लॉप प्लेयर्स का पत्ता कट सकता है। इस वजह से स्क्वाड में शामिल खिलाड़ी अपना पूरा जोर लगाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे।
4 नवंबर से Team India वनडे सीरीज का करेगी आगाज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पिछले एक साल में कई बार टक्कर देखने को मिली है। ये दोनों टीमें साल की शुरुआत में भी आमने-सामने नजर आई थीं और इनके बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भारतीय सरजमीं पर हुई, जिसमें कीवियों ने 2-1 से जीत दर्ज की थी। अब भारतीय टीम (Team India) की नजर पलटवार करने की होगी।
इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नवंबर से ऑकलैंड के ईडन पार्क में होगी। इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की संभावित प्लेइंग XI क्या हो सकती है, चलिए आपको बताते हैं।
बल्लेबाजी विभाग में गिल, रोहित और कोहली समेत ये 5 खिलाड़ी फिक्स
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) की तरफ से कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा की ओपनिंग जोड़ी तय नजर आ रही है। स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल नहीं हैं और रोहित का हालिया प्रदर्शन भी कमाल का रहा है। इसी वजह से ये दोनों पारी की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद, नंबर 3 पर विराट कोहली के खेलने की संभावना है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में शतक बनाया था।
इसके बाद, नंबर 4 पर वेस्टइंडीज सीरीज की तुलना में बदलाव की उम्मीद है, क्योंकि अब श्रेयस अय्यर वापस आ गए हैं और टीम इंडिया के उपकप्तान भी हैं। इसी वजह से ऋतुराज की जगह बनती नहीं दिख रही है। नंबर 5 पर केएल राहुल को मौका मिल सकता है, जो टीम के मुख्य विकेटकीपर भी हैं।
अक्षर, नीतीश धीर के साथ ये 3 तेज गेंदबाज आ सकते हैं नजर, कुलदीप को बैठेंगे बाहर
पहले वनडे के लिए टीम इंडिया (Team India) अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की गहराई को संतुलन देने के लिए स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नमन धीर के साथ पेस बॉलिंग डालने में सक्षम नीतीश कुमार रेड्डी को मौका दे सकती है। कुलदीप यादव के खेलने की उम्मीद कम है, क्योंकि वे बल्लेबाजी नहीं कर पाते हैं और ईडन पार्क की पिच भी स्पिनर्स के लिए ज्यादा मददगार नहीं मानी जाती है।
इसी वजह से तीन ऑलराउंडर्स के साथ तीन स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को मौका मिलने की संभावना है। मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार को प्राथमिकता दी जा सकती है। कंबोज और गुरनूर बल्ले से भी जरूरत पड़ने पर योगदान दे सकते हैं। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा फिट हो गए तो वे सिराज की जगह खेल सकते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, मोहम्मद सिराज/प्रसिद्ध कृष्णा, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार
यह भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार बाहर, हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट के लिए नई टीम इंडिया का हुआ ऐलान
Tagged:
shubman gill team india Rohit Sharma shreyas iyer axar patel New Zealand cricket team Anshul Kamboj gurnoor brar