3 पूर्व दिग्गज जिन्हें जयवर्धने की जगह मुंबई इंडियंस बना सकती है अपना नया हेड कोच
Published - 17 Oct 2026, 01:18 PM | Updated - 17 Oct 2026, 02:06 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका लगा है. पिछले दो सालों से टीम के हेड कोच की भूमिका निभा रहे महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. शनिवार को फ्रेंचाइजी ने स्टेटमेंट जारी कर सभी को इस बात की जानकारी दी. इसके बाद अब मुंबई इंडियंस नए मुख्य कोच की तालाश में होगी. ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन तीन पूर्व दिग्गजों के बारे में जो महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की जगह लेकर यह पद संभाल सकते हैं....
3 दिग्गज जिन्हें Mahela Jayawardene की जगह MI बना सकती है अपना नया हेड कोच
किरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज क्रिकेट के टीम के महानतम बल्लेबाजों में से एक किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के दिग्गजों में शामिल रहे हैं. अपने करियर के दौरान उन्होंने अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से टीम में अहम योगदान दिया है. लंबे समय से एमआई का हिस्सा रहे किरोन पोलार्ड इस समय टीम के बैटिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं.
लेकिन अब महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) के इस्तीफा देने के बाद अटकलें हैं कि उन्हें मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया जा सकता है. खिलाड़ियों के साथ उनके मजबूत रिश्ते और बड़े टूर्नामेंट्स जीतने का उनका अनुभव मुंबई इंडियंस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
लसिथ मलिंगा

पूर्व श्रीलंकाई गेंदबाज लसिथ मलिंगा आईपीएल में कई सालों तक मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. उन्होंने एक खिलाड़ी के तौर पर फ्रेंचाइजी को चार खिताब दिलाने में योगदान दिया है. इसके अलावा वह टीम के कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा रह चुके हैं.
2018 में टीम के बॉलिंग मेंटॉर के रूप में काम करने के बाद नीता अंबानी की स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी ने लसिथ मलिंगा को फास्ट बॉलिंग कोच के पद के लिए नियुक्त किया है. लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले सीजन के लिए उन्हें हेड कोच बनाया जा सकता है.
टीम इंडिया के ऐलान के साथ खत्म हुआ इन 4 खिलाड़ियों का करियर, अब संन्यास ही अंतिम विकल्प
मार्क बाउचर
एक और दिग्गज जिसे मुंबई इंडियंस महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) की जगह हेड कोच बना सकती है, वो है मार्क बाउचर. दक्षिण अफ्रीका का यह पूर्व खिलाड़ी पहले भी एमआई टीम के मुख्य कोच के रूप में काम कर चुका है. आईपीएल 2023 और 2024 के दौरान वह इस भूमिका में नजर आए थे.
हालांकि, टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने महेला जयवर्धने को हेड कोच नियुक्त किया था. लेकिन अब एक बार फ्रेंचाइजी उन पर भरोसा जता सकती है. बता दें कि हाल ही में MI एमिरेट्स ने ILT20 के आगामी सीजन के लिए मार्क बाउचर को मुख्य कोच बनाया है.
मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने ने दिया इस्तीफा, अब ये दिग्गज बनेगा MI का नया हेड कोच
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर