अब टीम इंडिया में डेब्यू करेगा राहुल द्रविड़ का बेटा अन्वय, कप्तानी पारी खेलते हुए जड़ा 151 रन का तूफानी शतक

Published - 17 Oct 2026, 03:55 PM

Anvay Dravid

Anvay Dravid Century: टीम इंडिया के दिग्गजों की नई पीढ़ी धमाल मचाने को तैयार है। सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग की तिकड़ी ने भारतीय क्रिकेट में बहुत ही अहम योगदान दिया। अब इनके बेटे भी क्रिकेटर बनकर धमाल मचा रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर डोमेस्टिक और आईपीएल में खेलते हैं, जबकि द्रविड़ के बच्चों का चयन इंडिया अंडर-19 में हो चुका है। वहीं, सहवाग के बड़े बेटे भी हाल ही में भारत की जूनियर टीम का हिस्सा बने थे।

हालांकि, मौजूदा समय में राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। अन्वय ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए काफी अच्छा किया और अब वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तूफानी शतक जड़कर तहलका मचा दिया है।

गुजरात के खिलाफ Anvay Dravid ने जड़ा धुआंधार शतक

Anvay Dravid 1

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में राज्य की अंडर-19 टीमों के बीच टक्कर हो रही है। अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) कर्नाटक की टीम के कप्तान और विकेटकीपर हैं। 17 वर्षीय खिलाड़ी ने शुक्रवार को गुजरात की टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी की और शतक बनाया। उन्होंने 100 गेंदों में 151 रनों की जबरदस्त पारी खेली, जिसमें 20 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

नंबर-4 पर उतरे अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने का काम किया। इस खिलाड़ी ने शुरुआत से ही अटैक किया और अपनी टीम को शुरुआती झटकों से उभारते हुए जीत के करीब पहुंचा दिया।

अन्वय और ध्रुव के बीच 204 रनों की साझेदारी, कर्नाटक की शानदार जीत

विजयनगरम के विज्जी स्टेडियम में हुए मैच में गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 353 का टारगेट सेट किया था, जिसका पीछा करते हुए कर्नाटक ने 63 के स्कोर तक अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यहां से ध्रुव कृष्णन (100 गेंदों में 130 रन) और अन्वय द्रविड़ ने शतकीय पारियां खेलते हुए अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दोनों के बीच 204 रनों की साझेदारी 45.3 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाकर VJD मेथड से जीत हासिल कर ली।

टूर्नामेंट में अन्वय का दूसरा शतक

वीनू मांकड़ ट्रॉफी में अन्वय द्रविड़ (Anvay Dravid) कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस टूर्नामेंट में यह उनका दूसरा शतक है। इससे पहले अन्वय ने चंडीगढ़ के खिलाफ 62 गेंदों में 104 रनों की पारी खेली थी। दिल्ली के खिलाफ भी राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे का तूफानी अवतार देखने को मिला और उन्होंने 41 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें: SA vs AUS Today Match Prediction, 2nd Test - दूसरे टेस्ट में किसका बजेगा डंका? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

Tagged:

Rahul Dravid Vinoo Mankad Trophy Anvay Dravid
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com