मात्र 30 साल की उम्र में स्टार पेसर ने किया संन्यास का ऐलान, बोला 'बस अब बहुत हुआ....'
Table of Contents
हर खेल की तरह क्रिकेट में भी खिलाड़ियों के संन्यास का सिलसिला जारी रहता है। ज्यादातर मामलों में रिटायरमेंट (Retirement) तब लिया जाता है, जब खिलाड़ी की उम्र अधिक हो जाती है या फिर उसे काफी समय से टीम में जगह न मिल रही हो और अब वापसी की सभी उम्मीदें भी खत्म हो गई हों। इसके बड़े उदाहरण पूर्व भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे हैं। दोनों के लिए जब पूरी तरह से वापसी के दरवाजे बंद हो गए, इंटरनेशनल करियर पर फुल स्टॉप लगा दिया।
हालांकि, कई बार खिलाड़ी सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होते हैं लेकिन डोमेस्टिक और अन्य जगह खेलते रहते हैं। लेकिन सबकी कहानी एक जैसी नहीं होती है और कुछ को प्रोफेशनल क्रिकेट से ही कम उम्र में संन्यास (Retirement) लेना पड़ता है। ऐसा ही अब एक स्टार पेसर ने किया है।
इस तेज गेंदबाज ने सभी तरह की क्रिकेट से Retirement का किया ऐलान

तेज गेंदबाजों के साथ इंजरी की समस्या काफी आम बात है। हालांकि, जब चोटें लगातार होने लगती हैं तो फिर खिलाड़ियों को अपने करियर पर विराम लगाना पड़ता है। ऐसा ही स्कॉटलैंड के 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने किया है। उन्होंने चोटों की समस्या के कारण पेशवर क्रिकेट से संन्यास (Retirement) की घोषणा कर दी है। वे काउंटी में हैंपशायर के लिए खेलते थे।
लगातार इंजरी को बताया रिटायरमेंट की वजह
कम उम्र में ही प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा (Retirement) कहने के फैसले के पीछे ब्रैड व्हील ने लगातार चोटों को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा,
"मुझे हैंपशायर में बिताया अपना समय और एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करना बहुत पसंद रहा है, लेकिन दुर्भाग्य से, बार-बार होने वाली चोटों के कारण मुझे मजबूरन क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला करना पड़ा है। यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन इसे लेकर मुझे कोई परेशानी नहीं है। मेरी पीठ में चार स्ट्रेस फ्रैक्चर हुए हैं और हाल ही में मेरे घुटने की सर्जरी भी हुई है; कुल मिलाकर, मेरा शरीर अब फास्ट बॉलिंग की चुनौतियों को नहीं झेल सकता।"
ऐसा रहा ब्रैड व्हील का करियर
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ब्रैड व्हील ने अपने करियर की शुरुआत 2016 में की थी। उन्होंने स्कॉटलैंड के लिए 44 इंटरनेशनल मुकाबले खेले और कुल 51 विकेट अपने नाम किए। व्हील के नाम 59 फर्स्ट क्लास मैचों में 140 विकेट दर्ज हैं। वहीं, 52 लिस्ट ए में 57 और 73 टी20 में 88 विकेट झटके।
ब्रैड व्हील ने स्कॉटलैंड की तरफ से 2021 से लेकर 2026 तक कुल चार टी20 वर्ल्ड कप खेले। इस दौरान 18 मैचों में हिस्सा लिया और 19 विकेट अपने नाम किए। उनका बेस्ट बॉलिंग परफॉरमेंस 3/24 रहा, जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें: सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ चलता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, बाकी टीमों के खिलाफ हो रहा बुरी तरह फ्लॉप