3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी को कोच गंभीर नहीं देते प्लेइंग-XI में मौका
Published - 18 Oct 2026, 12:58 PM | Updated - 18 Oct 2026, 01:38 PM
Table of Contents
भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने पिछले कुछ समय में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बेहद ही कम उम्र में उन्होंने क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना ली है. लेकिन इसके बावजूद उन्हें भारतीय टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.
हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में उन्हें किसी भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद से ही भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठने लगा हैं. तो आइए नजर डालते हैं उन 3 कारणों पर, जिनकी वजह से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता है....
3 बड़े कारण, क्यों Vaibhav Sooryavanshi को कोच गंभीर नहीं देते प्लेइंग-XI में मौका
अभिषेक-संजू की जोड़ी पर है भरोसा

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मूल रूप से ओपनर हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में वह बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी छाप छोड़ पाए हैं. यही वजह है कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर पड़ता है. मौजूदा समय में भारतीय टीम मैनेजमेंट इस रोल के लिए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पर भरोसा जता रहा है. इन दोनों खिलाड़ियों को पर्याप्त मौके देने के लिए कोच गौतम गंभीर अक्सर वैभव सूर्यवंशी को ड्रॉप कर देते हैं.
वेस्टइंडीज सीरीज से तय हुई भारत की ओलंपिक टीम? ये 15 खिलाड़ी जा सकते हैं अमेरिका
टीम कॉम्बिनेशन में छेड़छाड़ नहीं करना चाहेते गौतम गंभीर
इस समय नंबर 3 पर ईशान किशन, नंबर 4 पर खुद कप्तान श्रेयस अय्यर, और नंबर 5 पर तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए आते हैं. जबकि निचले क्रम में शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल बल्ले से योगदान देते हैं. ऐसे में अगर गौतम गंभीर वैभव सूर्यवंशी को मिडिल ऑर्डर में मौका देते हैं, तो इसकी वजह से टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन में काफी बदलाव हो जाएगा. इसके अलावा उन्हें आउट-ऑफ-पोजीशन (मिडिल ऑर्डर में) भेजना टीम के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसलिए टीम मैनेजमेंट अपने कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगा.
अनुभव की कमी
भले ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अपनी बल्ले की प्रतिभा साबित कर चुके हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके पास अभी भी अनुभव की काफी कमी है. खुद भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर भी यह बात कह चुके हैं कि इस युवा खिलाड़ी को अभी बहुत कुछ सीखना बाकी है. लिहाजा, वैभव को टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए अभी और मेहनत-मशक्कत करने की जरूरत होगी. इस दौरान उन्हें मिले हुए मौकों का पूरा फायदा उठाना होगा.
वर्ल्ड कप 2027 से बाहर हो गया टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, अब पूरी तरह खत्म इसका ODI करियर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर