न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, तिलक वर्मा होंगे ड्रॉप
Published - 18 Oct 2026, 01:38 PM | Updated - 18 Oct 2026, 02:10 PM
Table of Contents
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs NZ) के लिए टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी है. 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. इस भिड़ंत से पहले भारतीय टीम (IND vs NZ) की प्लेइंग इलेवन को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इस कड़ी में कहा जा रहा है कि भारतीय युवा ऑलराउंडर तिलक वर्मा का बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
IND vs NZ: पहले टी20 से ड्रॉप हो सकते हैं तिलक वर्मा

22 अक्टूबर को न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के खिलाफ खेले जाने वाले पहले मुकाबले में भारतीय टीम जीत दर्ज कर पांच मैचों की टी20 सीरीज की शानदार शुरुआत करना चाहेगी. लेकिन इससे पहले भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा की खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है.
बीते कुछ समय में वह बल्ले से रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए हैं. हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर बेंच गर्म करना पड़ सकता है.
सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ चलता टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, बाकी टीमों के खिलाफ हो रहा बुरी तरह फ्लॉप
वेस्टइंडीज सीरीज में हुए फ्लॉप
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के प्रदर्शन की बात की जाए तो वह पांच मुकाबलों की चार पारियों में केवल 122 रन ही बना सके. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रनों का रहा. इस फ्लॉप प्रदर्शन के बाद ही कहा जा रहा है कि वह न्यूजीलैंड दौरे पर बेंच गर्म करते नजर आ सकते हैं.
यदि भारतीय टीम मैनेजमेंट तिलक वर्मा को 22 अक्टूबर को खेले जाने वाले पहले टी20 में मौका नहीं देता है, तो यह पहली बार नहीं होगा जब किसी भारतीय उपकप्तान को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया हो. पहले भी कई बार टीम मैनेजमेंट यह कदम उठा चुका है.
इस खिलाड़ी पर होगी सबकी नजरें
न्यूजीलैड के खिलाफ खेले जाने वाली पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज में सबकी नजरें भुवनेश्वर कुमार पर टिकी होंगी. चार साल के बाद टीम में लौट रहे इस गेंदबाज से सबको शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी. यदि वह ऐसा करने में नाकाम रहते हैं, उन्हें एक बार फिर टीम में अपनी जगह गंवानी पड़ सकती है और इसके बाद उनके लिए टीम इंडिया में वापसी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा. इसलिए IND vs NZ टी20 सीरीज भुवनेश्वर कुमार के लिए करो या मरो जैसे होगी.
IND vs NZ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
श्रेयस अय्यर [सी], अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन [विकेटकीपर], वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन [विकेटकीपर], तिलक वर्मा [वीसी], अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव
पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नमन धीर, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर