इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना जाए कीवी देश

Published - 18 Oct 2026, 03:36 PM | Updated - 18 Oct 2026, 04:29 PM

New Zealand Tour 2

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (New Zealand Tour) 22 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 5 टी20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैचों का आयोजन होना है। इन मुकाबलों के लिए टीम इंडिया के तीन स्क्वाड घोषित किए गए हैं, जिनमें कई विनर खिलाड़ी शामिल हैं। काफी सारे अनुभवी प्लेयर्स के साथ युवाओं को भी मौका मिला है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों का यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा (New Zealand Tour) माना जा रहा है, क्योंकि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद ये दोनों वनडे फॉर्मेट से भी रिटायर हो सकते हैं। हालांकि, हम आपको 4 अन्य खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बार न्यूजीलैंड गए हैं लेकिन यही शायद अगली बार कीवी देश न आएं।

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का New Zealand Tour हो सकता है आखिरी

1. जसप्रीत बुमराह

New Zealand Tour 3

इस लिस्ट में पहला नाम तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का है। बुमराह की उम्र 32 साल हो चुकी है और वे पिछले कुछ वर्षों से फिटनेस की समस्या से जूझते नजर आए हैं। वनडे और टेस्ट में अब बुमराह कम ही खेलते हैं। टी20 इंटरनेशनल में भी वे कब तक खेलेंगे, यह अनुमान लगाना मुश्किल ही है। इसी वजह से इस दिग्गज पेसर के लिए यह आखिरी न्यूजीलैंड दौरा (New Zealand Tour) माना जा रहा है। इस बार वे सिर्फ टेस्ट स्क्वाड का हिस्सा हैं।

2. केएल राहुल

अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके साथ फिटनेस की समस्या भी नहीं है लेकिन राहुल की उम्र 34 साल हो चुकी है। भारत की टीम न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) पर जल्दी नहीं आती है। ऐसे में अगला टूर तीन-चार साल बाद ही होने की संभावना है। तब तक राहुल 37 साल से अधिक के हो जाएंगे और शायद टीम में भी उनकी जगह न बने। इसी वजह से शायद वे भी आखिरी बार इसी देश में खेलते नजर आएं।

3. संजू सैमसन

विकेटकीपर संजू सैमसन के लिए भी यह न्यूजीलैंड का आखिरी दौरा (New Zealand Tour) हो सकता है। सैमसन की उम्र तो अभी 31 साल है लेकिन उनका प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। वे कंसिस्टेंसी के साथ रन कम ही बनाते हैं और अब वैभव सूर्यवंशी भी डेब्यू कर चुके हैं। अगर संजू ने अगले कुछ सालों में अच्छा किया तभी वो दोबारा न्यूजीलैंड आ पाएंगे, अन्यथा कीवी देश में यही उनकी आखिरी सीरीज साबित हो सकती है।

4. भुवनेश्वर कुमार

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की किस्मत अचानक चमक गई और उन्हें न्यूजीलैंड दौरे (New Zealand Tour) के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में चुन लिया गया। भुवी के लिए पांच मैचों की आगामी टी20 सीरीज काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। अगर उनका प्रदर्शन फीका रहा तो वे अगली सीरीज से ड्रॉप भी हो सकते हैं। उनकी उम्र 36 साल है। इसी वजह से उनके लिए अगली बार न्यूजीलैंड टूर पर आना मुश्किल ही है।

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, तिलक वर्मा होंगे ड्रॉप

Tagged:

team india kl rahul jasprit bumrah bhuvneshwar kumar Sanju Samson India Tour of New Zealand 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com