वैभव सूर्यवंशी vs संजू सैमसन: आंकड़ों से जानें कौन करता प्लेइंग-XI में जगह डिजर्व? सब हो गया दूध का दूध-पानी का पानी
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: आईपीएल 2025 में साथ में खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन अब टीम इंडिया में एक-दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं। इंग्लैंड में वैभव को डेब्यू का मौका संजू को बाहर कर ही दिया गया था। इसके बाद, जब पांचवें मैच में उनकी वापसी हुई तो वैभव को बाहर कर दिया गया। फिर जिम्बाब्वे में वैभव को मौका मिला तो संजू का चयन नहीं हुआ।
हालांकि, फिर ये दोनों (Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson) अफगानिस्तान सीरीज से एक बार फिर साथ में स्क्वाड का हिस्सा बने लेकिन खेलने के ज्यादा मौके संजू सैमसन को मिल रहे हैं। वहीं, वैभव सूर्यवंशी को लगातार बाहर बैठना पड़ रहा है। अफगानिस्तान के बाद, वेस्टइंडीज टी20 सीरीज में भी वे बेंच पर ही रहे।
Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: प्लेइंग XI में एक साथ नहीं बन पा रही जगह

इसी वजह से वैभव सूर्यवंशी बनाम संजू सैमसन (Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson) की बहस तेज हो गई। कुछ फैंस का मानना है कि वैभव प्लेइंग XI में जगह के हकदार हैं, जबकि काफी लोग संजू का समर्थन कर रहे हैं। तो चलिए दोनों के टी20 आंकड़ों की तुलना कर सच पता करते हैं। 15 साल के वैभव ने अभी तक ज्यादा टी20 मुकाबले इंटरनेशनल लेवल पर नहीं खेले हैं। उन्होंने 8 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान 30.75 के औसत और 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं।
वहीं, संजू सैमसन ने 77 मैचों में 27.10 के औसत और स्ट्राइक रेट से 1735 रन स्कोर किए हैं। ऐसे में सूर्यवंशी के मैचों का सैंपल काफी कम है। इसी वजह से दोनों की तुलना के लिए इंटरनेशनल के बजाय टी20 क्रिकेट के आंकड़ों को पैमाना मानते हैं और फिर देखते हैं कि इस रेस में कौन आगे और कौन पीछे है।
वैभव सूर्यवंशी vs संजू सैमसन: टी20 क्रिकेट में किसका रिकॉर्ड बेहतर?
बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट को मिलाकर अब तक 42 टी20 मुकाबले खेले हैं। इनकी 42 पारियां में 42.02 के औसत से 1723 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 214.83 का है। उनके नाम 4 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं।
बात अगर संजू सैमसन की करें तो उनके पास टी20 क्रिकेट का अपार अनुभव है, क्योंकि उन्होंने 359 मैचों में हिस्सा लिया है। इनकी 342 पारियों में संजू ने 9213 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 30.50 और स्ट्राइक रेट 140.67 है। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 8 शतक और 59 अर्धशतक बनाए हैं।
आंकड़े | वैभव सूर्यवंशी | संजू सैमसन |
|---|---|---|
कुल मैच | 42 | 359 |
पारियां | 42 | 342 |
कुल रन | 1,723 | 9,213 |
बल्लेबाजी औसत | 42.02 | 30.50 |
स्ट्राइक रेट | 214.83 | 140.67 |
शतक | 4 | 8 |
अर्धशतक | 8 | 59 |
Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson: प्लेइंग XI में किसे मिलनी चाहिए जगह?
टी20 क्रिकेट में अगर वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन के बल्लेबाजी आंकड़ों की तुलना (Vaibhav Sooryavanshi vs Sanju Samson) करें तो मैचों में अंतर के कारण दोनों के बीच रनों में भी काफी फासला है लेकिन औसत और स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव आगे हैं। वैभव को अभी 50 मैचों का भी अनुभव नहीं है। उनके और संजू के बीच मुकाबलों का अंतर 300 से भी ज्यादा है।
संजू ने लगभग हर टीम के खिलाफ खेला हुआ है, जबकि वैभव अभी कुछ महीने पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में आए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि अभी टीम इंडिया को संजू पर ही भरोसा दिखाना चाहिए और वे प्लेइंग XI में जगह के हकदार हैं, जबकि वैभव को बैकअप बनाकर रखा जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ और एडम गिलक्रिस्ट ने ठुकराया मुंबई इंडियंस का ऑफर, अब ये दिग्गज बनेगा MI का नया हेड कोच