IND W vs ZIM W: भारत की महिला टीम इंडिया ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 53 गेंदों पर हासिल की जीत

Published - 19 Oct 2026, 08:28 AM | Updated - 19 Oct 2026, 09:24 AM

IND W Vs ZIM W

भारत और जिम्बाब्वे (IND W vs ZIM W) के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज जारी है. 18 अक्टूबर को रायपूर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला गया, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर ऐतिहासिक जीत हासिल की. टीम इंडिया ने महज 53 गेंदों में ही मुकाबले अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही स्मृति मांधना की अगुवाई वाली टीम ने सीरीज (IND W vs ZIM W) पर 2-0 से बढ़त बना ली.

IND W vs ZIM W: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास

Women Team India

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए आई जिम्बाब्वे टीम (IND W vs ZIM W) का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. चिपो मुगेरी-ट्रिपानो ने टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके निकले. उनके अलावा जोसेफिन नकोमो 35 गेंदों पर 27 रन बनाकर पवेलीयन लौट गईं. जिम्बाब्वे की ओर से अन्य कोई भी खिलाड़ी दहाई अंक का आंकड़ा तक नहीं छू सका.

सलामी बल्लेबाज न्धलोवु रोड, न्याशा ग्वांज़ुरा और फ्रांसिस्का चिपारे ने बिना खाता खोले ही अपना विकेट गंवा दिया. इस प्रदर्शन के चलते जिम्बाब्वे टीम 8 विकेट के नुकसान पर 102 रन ही बना सकी. भारत के लिए निक्सी प्रसाद सबसे ज्यादा विकेट निकालने वाली गेंदबाज रहीं. उन्होंने 2 विकेट झटके. वहीं, क्रांति गौड़, नंदानी शर्मा, दीप्ति शर्मा और श्री चरानी ने 1-1 हासिल की.

इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना जाए कीवी देश

शेफाली वर्मा के बल्ले ने मचाया गदर

जिम्बाब्वे (IND W vs ZIM W) द्वारा दिए गए टारगेट को चेज करने के लिए आई टीम इंडिया ने शुरूआत से आक्रमक बल्लेबाजी का रवैया अपनाया और केवल 8.5 ओवरों में ही 104 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए. इस दौरान टीम इंडिया को एक ही विकेट का नुकसान हुआ. 7.5 ओवर में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा बिलवेड बिज़ा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठी.

हालांकि, पवेलीयन वापिस लौटने से पहले उन्होंने 220 के स्ट्राइक रेट से 25 गेंदों पर 55 रन बनाकर भारत की पारी को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया था. अपनी इस पारी में शेफाली वर्मा 6 चौके और 4 छक्के लगाने में कामयाब हुई.

टीम इंडिया ने रता इतिहास

भारतीय कप्तान स्मृति मांधना ने 25 गेंदों में 47 रन जड़कर टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया. इस दौरान उनकी शेफाली वर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी हुई. वहीं, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आईं अनुष्का शर्मा एक रन बनाकर नाबाद वापिस लौटीं. यह मुकाबला महज 53 गेंदों में अपने नाम कर भारत ने इतिहास रच दिया है. वे महिला T20I में 100 से अधिक रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने वाली पहली ऐसी टीम बन गईं, जिन्होंने सबसे अधिक गेंदें शेष रहते हुए जीत दर्ज की.

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगी टीम इंडिया, तिलक वर्मा होंगे ड्रॉप

Tagged:

team india harmanpreet kaur smriti mandhana IND W vs ZIM W
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com