ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को रौंदा, जीत में चमके सलमान-शाहीन

Published - 19 Oct 2026, 08:04 AM | Updated - 19 Oct 2026, 08:26 AM

Pakistan 27

पाकिस्तान में वनडे ट्राई-सीरीज का आयोजन हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी टीम (Pakistan Team)के साथ श्रीलंका और इंग्लैंड भी शामिल हैं। रविवार, 18 अक्टूबर को सीरीज का पहला मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 49.5 ओवर में 305 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में श्रीलंका 48.1 ओवर में 268 रन बनाकर ऑल आउट हो गया।

इस तरह ट्राई-सीरीज के ओपनिंग मैच में पाकिस्तान ने 37 रनों से हराकर अपने अभियान का आगाज किया। पाकिस्तान (Pakistan) की जीत के हीरो हाल ही में टी20 कप्तानी से हटाए गए सलमान आघा रहे, जिन्होंने बेहतरीन शतक जड़ा। वहीं, कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने गेंद से कमाल किया।

पाकिस्तानी ओपनर हुए फ्लॉप, बाबर भी बड़ी पारी खेलने में रहे नाकाम

Pakistan 28

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान (Pakistan) की शुरुआत खराब रही। सबसे पहले 23 के स्कोर पर चौथे ओवर में सैम अयूब आउट हुए, जिन्होंने 7 रन बनाए। इसके बाद अनुभवी फखर जमान भी 16 रन बनाकर चलते बने। इस तरह पाकिस्तान को 39 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा।

यहां से पूर्व कप्तान बाबर आजम और साद बेग ने तीसरे विकेट के लिए 74 रनों की पार्टनरशिप की और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, फिर ये दोनों ही आउट हो गए। बाबर ने 45 रन बनाए। वहीं, साद के बल्ले से 39 रनों की पारी देखने को मिली।

सलमान की शतकीय पारी से Pakistan ने बनाया 300 से ज्यादा का स्कोर

118 के स्कोर पर 4 विकेट गिरने से पाकिस्तान (Pakistan) की टीम मुश्किल में नजर आ रही थी लेकिन सलमान आघा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया और 90 गेंदों में 107 रनों की पारी खेली। हसन नवाज ने भी 37 रन का योगदान दिया। अराफात मिन्हास ने 18 रन बनाए। वहीं, कप्तान शाहीन शाह अफरीदी 13 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से ईशान मलिंगा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं, असिथा फर्नांडो ने भी 3 विकेट झटके।

श्रीलंका की खराब शुरुआत, 100 के अंदर गिरे 4 विकेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका को शुरुआत से ही झटके लगे। ओपनर अविष्का फर्नांडो 5 रन बनाकर छठे ओवर में 30 के स्कोर पर चलते बने। कप्तान कुसल मेंडिस भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। पारी की शुरुआत करने आए कामिन्दु मेंडिस ने अच्छी बल्लेबाजी की और 44 रन बनाए। हालांकि, सहान अराच्चिगे कुछ खास नहीं कर पाए और 3 रन बनाकर 91 के स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में पवेलियन लौट गए।

रत्नायके और लियानागे का प्रयास नहीं आया काम, पाकिस्तान ने श्रीलंका को किया ऑल आउट

श्रीलंका की लड़खड़ाती हुई पारी को संभालने का काम पवन रत्नायके (79) और जेनिथ लियानागे (60) ने किया। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी की लेकिन इनके आउट होते ही मामला बिगड़ गया। दासुन शनाका 28 रन बनाकर आउट हुए।

लोअर ऑर्डर के बल्लेबाज ज्यादा देर नहीं टिक पाए और श्रीलंकाई पारी 49वें ओवर में समाप्त हो गई। पाकिस्तान (Pakistan) की तरफ से शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, नसीम शाह, हारिस रउफ और फहीम अशरफ को 2-2 विकेट मिले।

यह भी पढ़ें: इन 4 भारतीय खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड दौरा हो सकता है आखिरी, इसके बाद शायद कभी ना जाए कीवी देश

Tagged:

Pakistan Cricket Team kusal mendis babar azam Shaheen Shah Afridi Sri Lanka Cricket team Salman Agha
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com