रणजी ट्रॉफी में कप्तान शुभमन गिल का फ्लॉप प्रदर्शन, सिर्फ एक रन बनाकर हुआ क्लीन बोल्ड
Published - 19 Oct 2026, 09:25 AM | Updated - 19 Oct 2026, 10:05 AM
Table of Contents
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का बल्ला एक बार फिर खामोश नजर आया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए मशहूर यह बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में बड़ी और प्रभावशाली पारी खेलने में नाकाम रहा. न्यूजीलैंड दौरे पर जाने से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में शिरकत की, जिसकमें वह केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. विपक्षी टीम के गेंदबाज की गेंद पर क्लीन बोल्ड होकर उन्हें पवेलीयन लौटना पड़ा.
रणजी ट्रॉफी में कप्तान Shubman Gill का फ्लॉप प्रदर्शन

टीम इंडिया को टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. 22 अक्टूबर को एक टी20 मुकाबले के साथ इस दौरे का आगाज होगा. लेकिन न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले भारतीय वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) रणजी ट्रॉफी 2026-27 खेलने के लिए उतरे. हालांकि, वह इस सीजन के अपने पहले मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. 18 अक्टूबर से न्यू चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ के खिलाफ जारी मुकाबले में पंजाब की ओर खेलते हुए उन्होंने सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया.
सस्ते में गंवाया विकेट
पंजाब की टीम न्यू चंडीगढ़ स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी 2026-27 का अपना दूसरा मैच छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेल रही है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड टीम का सामना करने से पहले शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस घरेलू मैच में खेलने का फैसला किया. हालांकि, वह पहली पारी में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे. उन्होंने 5 गेंदों पर सिर्फ 1 ही रन ही बनाए. छत्तीसगढ़ के 30 वर्षीय स्पिनर अजय मंडल की गेंद पर शुभमन गिल क्लीन बोल्ड हो गए.
कौन हैं अजय मंडल?
छत्तीसगढ़ के 30 वर्षीय स्पिन-ऑलराउंडर अजय मंडल घरेलू क्रिकेट के मंजे हुए खिलाड़ी हैं. वह अब तक 46 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2047 रन निकले, जबकि गेंदबाजी करते हुए वह 131 विकेट निकालने में कामयाब रहे. इसके अलावा 37 लिस्ट ए मुकाबलों में उनके नाम 625 रन और 42 विकेट दर्ज हैं. वहीं, 52 टी20 मैचों में उन्होंने 490 रन बनाए हैं. इन मैचों में गेंदबाजी कर उनके हाथ 52 विकेट लगी. बता दें कि आईपीएल में अजय मंडल दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं.
न्यूजीलैंड दौरे पर नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो वर्ल्ड कप 2027 की टीम से हो जाएंगे बाहर
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर