कोहली-बुमराह नहीं इस खिलाड़ी को सुनील गावस्कर ने बताया इन-रिप्लेसबल, बोले 'उसकी जगह कोई नहीं ले सकता...'
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। काफी सारे सीनियर खिलाड़ियों की विदाई हो चुकी है, जब कुछ अपने अंतिम पड़ाव पर हैं। ज्यादातर फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की जगह भरना बहुत मुश्किल काम होगा। अश्विन के बाद अभी तक भारतीय टीम को दूसरा ऑफ स्पिनर नहीं मिल पाया है, जो उनकी तरह विपक्षी बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो।
वहीं, रोहित और विराट की कमी सबसे ज्यादा वनडे में खलेगी। ये दोनों अगले साल 2027 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो सकते हैं। वहीं, बुमराह को लेकर भी कुछ ऐसा ही माना जा रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपने बयान से खलबली मचा दी है, जिसमें उन्होंने इन दिग्गजों के बजाय एक अन्य खिलाड़ी को बहुत ही अहम बताया और कहा कि उसको रिप्लेस करना बहुत ही मुश्किल काम है।
इस खिलाड़ी के डायरेक्ट रिप्लेसमेंट को Sunil Gavaskar ने बताया मुश्किल

भारत के लिए टेस्ट में सबसे पहले 10000 रन का आंकड़ा हासिल करने वाले सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने टीम इंडिया के मैनेजमेंट को साफ़ शब्दों में कहा है कि वे हार्दिक पांड्या का डायरेक्ट रिप्लेसमेंट खोजना बंद कर दें, क्योंकि उनका विकल्प मिलना बहुत ही मुश्किल काम है। गावस्कर ने हार्दिक की तारीफ की और उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय टीम को अलग तरह की रणनीति बनाने का सुझाव भी दिया।
हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट के बजाय संतुलित टीम बनाना जरूरी
सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) का मानना है कि हार्दिक पांड्या का रिप्लेसमेंट खोजने के लिए टीम का संतुलन नहीं बिगड़ना चाहिए, बल्कि ऐसे विकल्प को लाना चाहिए, जो थोड़ा अलग काम कर सके। वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी20 के बाद जियोस्टार पर गावस्कर ने कहा,
"कभी-कभी हम हार्दिक पांड्या का विकल्प खोजने के चक्कर में कुछ ज्यादा ही आगे निकल जाते हैं। हार्दिक पांड्या की जगह कोई नहीं ले सकता। अगर आपको उनके स्तर का कोई खिलाड़ी नहीं मिल रहा है, तो ऐसे खिलाड़ी को चुनें जो थोड़ा अलग तरह का काम कर सके।"
नमन धीर के हरफनमौला प्रदर्शन का दिया उदाहरण
हार्दिक पांड्या चोट की वजह से करीब 8 महीने से टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे को आजमाया गया, लेकिन कुछ खास फायदा नहीं हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में स्पिन ऑलराउंडर नमन धीर ने बल्ले और गेंद से प्रभाव छोड़ा।
इस ऑलराउंड प्रदर्शन से सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) काफी खुश नजर आए और कहा कि इस खिलाड़ी को अलग तरह के रोल में इस्तेमाल किया जा सकता है। गावस्कर ने कहा,
"नमन धीर वह काम कर रहे हैं। वह अपने ओवर अच्छी तरह से डाल रहे हैं, और इस मैच में उनकी बल्लेबाजी (6 गेंदों में 24* रन) को ही देख लीजिए।"
इस दिग्गज (Sunil Gavaskar) ने आगे कहा,
"इस सीरीज से यही सीख मिलती है कि गेंदबाजी में उन्हें कम से कम चार नियमित गेंदबाजों के साथ खेलना होगा। पांचवां और छठा गेंदबाज ऑलराउंडर हो सकता है, कोई ऐसा गेंदबाज जो बल्लेबाजी भी कर सके। नमन धीर जैसा कोई गेंदबाज, जो मुख्य रूप से बल्लेबाज है लेकिन आकर दो या तीन ओवर गेंदबाजी भी कर सकता है। अक्षर पटेल, जो अपने चार ओवर फेंक सकते हैं।"
यह भी पढ़ें: IND W vs ZIM W: भारत की महिला टीम इंडिया ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ मात्र 53 गेंदों पर हासिल की जीत